
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है. घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ेंगे. इसकी घोषणा हो गई है.
बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पराजित हो गये थे. 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव होना है. 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे आपको मालूम हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है.
घाटशिला सीट पर भाजपा एक बार जीती
झारखंड राज्य बनने के बाद साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान घाटशिला सीट पर कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू ने जीत दर्ज कराई थी. 2009 के इलेक्शन में जेएमएम के टिकट पर रामदास सोरेन की जीत हुई. 2014 के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण टुडू यहां से विधायक चुने गए.
2019 के चुनाव में जेएमएम के रामदास सोरेन ने जीत दर्ज की. 2024 के विधानसभा चुनाव में भी जेएमएम के रामदास सोरेन जीते और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन दूसरे नंबर पर रहे.