Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila HCL Plant: घाटशिला के  इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से हो रहा काम, बोले एचसीएल सीएमडी
    Breaking News

    Ghatsila HCL Plant: घाटशिला के  इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से हो रहा काम, बोले एचसीएल सीएमडी

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के नवनियुक्त चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अनुपम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि झारखंड के घाटशिला स्थित इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) सहित अन्य परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। इसी महीने एचसीएल में शीर्ष पद संभालने के बाद पहली बार एमसीपी के दौरे पर आए मिश्रा ने कहा कि साल 2030 तक 1.22 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूंजी व्यय योजना को पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा। हर परियोजना पर चरणबद्ध तरीके से और उसके महत्वपूर्ण पड़ावों पर कंपनी अधिकारी बारीकी से नजर रखेंगे, ताकि किसी भी रुकावट या बाधा को समय रहते दूर किया जा सके। खान मंत्रालय के अंतर्गत अने वाली एचसीएल को भारत में ताम्र अयस्क के खनन में लगी एकमात्र कंपनी है। मिश्रा ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मलांजखंड में भूमिगत खदान, कंसंट्रेटर संयंत्र, पेस्टफिल संयंत्र, टेलिंग बांध और परियोजना विस्तार कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

    उन्होंने कहा कि कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए राजस्थान के खेतड़नगर स्थित खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) और झारखंड के घाटशिला स्थित इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) सहित अन्य परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी-टेक (ऑनर्स) और आईआईएम लखनऊ से प्रबंधन में स्नात्कोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम) करने वाले मिश्रा ने मौजूदा परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया और साथ ही श्रमिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों और दीर्घकालिक विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता जताई।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    एचसीएल में मिश्रा ने संजीव कुमार सिंह की जगह ली है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। एचसीएल में शामिल होने से पहले, वह फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) में निदेशक (विपणन) थे।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila HCL Plant: Work is proceeding rapidly on plans to increase the production capacity of the Indian Copper Complex in Ghatsila Ghatsila HCL Plant: घाटशिला के  इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से हो रहा काम says HCL CMD. बोले एचसीएल सीएमडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group