Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Ghatsila News: छात्रा से गलत हरकत से ग्रामीणों में रोष, प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग पर जाम रखी सड़क, आरोपी को छोड़ने पर थानेदार पर भी भड़के, बैठक से बाहर भेजा
    Crime

    Ghatsila News: छात्रा से गलत हरकत से ग्रामीणों में रोष, प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग पर जाम रखी सड़क, आरोपी को छोड़ने पर थानेदार पर भी भड़के, बैठक से बाहर भेजा

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. बड़ाजुड़ी के प्रणवानंद विद्या मंदिर के प्राचार्य राम किशोर मुर्मू पर स्कूल परिसर में छात्रा के साथ गलत हरकत के विरोध में दूसरे दिन शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा. शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जतायी. सड़क जाम की सूचना पर एसडीओ सुनील चंद्रा, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की. पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है. जल्द दोषी पर कानूनी कार्रवाई होगी. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया.

    स्कूल के सहायक शिक्षक जीत राय टुडू और शिबू चरण महतो ने एसडीओ से शिकायत की. उन्होंने कहा कि 25 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे स्कूल के एक कमरे में आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने गलत हरकत करते पकड़ा था. पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक को लेकर थाना चली गयी. पुलिस ने आरोपी को आधे रास्ते में छोड़ दिया. घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है. वे बच्चों को स्कूल भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. एसडीओ से 24 घंटे में सख्त कार्रवाई की मांग की. पंचायत सचिवालय में हुई बैठक में शामिल थाना प्रभारी मधुसूदन दे को ग्रामीणों ने बाहर जाने को कहा. इसके बाद एसडीओ से शिकायत की. ग्रामीणों ने कहा कि किस आधार पर बिना जांच किये आरोपी को छोड़ दिया गया. ग्रामीणों की शिकायत पर भी पुलिस ने ध्यान नहीं दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ने प्रणवानंद विद्या मंदिर के सचिव को विभागीय पत्र जारी किया है. इस मामले में प्रधानाध्यापक राम किशोर मुर्मू को पद मुक्त करने की बात कही है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    blocked the road demanding action against the principal Ghatsila News: Villagers angry over wrongdoing with a student got angry at the SHO for releasing the accused sent him out of the meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group