Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News:  शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ घाटशिला उपचुनाव
Breaking News

Jamshedpur News:  शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ घाटशिला उपचुनाव

News DeskBy News DeskNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ghatsilla: घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया.

मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  ऋषभ गर्ग, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी  सुनील चन्द्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 में आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई. सायं 5 बजे तक 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा बाद में की जाएगी.

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं सुगमता की समुचित व्यवस्था की गई थी.मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई.

सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ऑब्जर्वर एवं सेक्टर पदाधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष मतदान कराया गया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मॉक पोल के दौरान 2 बीयू, 1 सीयू एवं 4 वीवीपैट मशीनें बदली गईं.वहीं, वास्तविक मतदान प्रक्रिया के दौरान 1 बीयू, 1 सीयू एवं 5 वीवीपैट मशीनें प्रतिस्थापित की गईं.

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

मतदान दलों की वापसी- मतदान कार्य सम्पन्न होने के उपरांत आज 297 मतदान दल अपने ईवीएम मशीन को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर में जमा कराएंगे, जबकि 3 मतदान दल भौगोलिक स्थिति के कारण कल 12 नवम्बर 2025 को ईवीएम जमा करेंगे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस उप निर्वाचन में 31 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का उपयोग करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 93.63% तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 90.62% दर्ज किया गया, जो लोकतंत्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है.

मतदान दिवस के दौरान सोशल मीडिया पर अवैधानिक पोस्ट से जुड़े 1 एफआईआर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित 1 एफआईआर दर्ज किए गए हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन का सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपादन जिले के सभी मतदाताओं, मतदानकर्मियों, सुरक्षा बलों, निर्वाचन अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगी कर्मियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ.

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया है.

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी मतदान कराना हमारी प्राथमिकता रही है. मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सीलिंग निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में की जाएगी.

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group