Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»GIRIDIH: एक ही परिवार के दो बच्चों का शव नाले से मिला, जहर देकर हत्या की आशंका, तीसरे बच्चे के साथ गायब है मां
    Breaking News

    GIRIDIH: एक ही परिवार के दो बच्चों का शव नाले से मिला, जहर देकर हत्या की आशंका, तीसरे बच्चे के साथ गायब है मां

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    •  पीरटांड़ थाना क्षेत्र की बिशनपुर पंचायत की घटना, अपने तीन बच्चों के साथ घर से निकल गयी थी सोना देवी

    GIRIDIH. पीरटांड़ थाना क्षेत्र की बिशनपुर पंचायत अंतर्गत एक नाले से भाई-बहन का शव बरामद हुआ है. मृत बच्चों की पहचान धावाटांड़ निवासी राधिका कुमारी (10) और सचिन सोरेन (8) के रूप में हुई है. वहीं, बच्चों की मां सोना देवी अपने 10 माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. भाई-बहन की मौत कैसे हुई है? इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है. कयास लगाया जा रहा है कि दोनों बच्चों को जहर दिया गया है. पीरटांड़ पुलिस घटना को लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है.

    लापता महिला और उसके दूधमुंहे बच्चे की तलाश जारी

    लापता महिला और उसके दूधमुंहे बच्चे की तलाश जारी है. बताया जाता है कि शुक्रवार रात सुखलाल सोरेन की पत्नी सोना देवी किसी बात पर गुस्सा होकर अपने तीनों बच्चों के साथ घर से निकल गयी. शनिवार को बगल के टोला के लोगों ने घिसरी नाला के पास दो बच्चों का शव देखा. दोनों शवों की पहचान सुखलाल सोरेन के बेटे सचिन सोरेन और राधिका कुमारी रूप में की गयी. सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना स्थानीय मुखिया व पीरटांड़ थाना को दी गयी. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    स्थानीय लोगों ने की खोजबीन

    स्थानीय लोगों ने पूरे इलाके में सुखलाल सोरेन की पत्नी सोना देवी और उसके 10 माह के बच्चे की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    बच्चों के पिता सुखलाल ने कहा- कोई विवाद नहीं था

    सुखलाल सोरेन ने बताया कि हमारे घर में इधर हाल-फिलहाल में कोई विवाद नहीं था. हम सो रहे थे, हमें पता भी नहीं चला कि कब मेरी पत्नी बच्चों को लेकर घर से निकली. इधर, मृत बच्चों के मामा ने बताया कि पहले मेरी बहन बोलती थी कि किसी महिला के साथ सुखलाल का संबंध है. इसी कारण घर में विवाद होता रहता है. हमने अपनी बहन को समझाया था. ज्यादा तनाव में नहीं रहे. सोचा था अपने बहनोई से भी बात करूंगा. इधर हाल के दिनों में कोई विवाद की सूचना नहीं थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    GIRIDIH: Bodies of two children of the same family found in a drain suspected to be murder by poisoning
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group