Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»गिरिडीह : घोरथम्बा में स्थिति सामान्य, 22 भेजे गए जेल, 80 नामजद पर मुकदमा दर्ज
    Breaking News

    गिरिडीह : घोरथम्बा में स्थिति सामान्य, 22 भेजे गए जेल, 80 नामजद पर मुकदमा दर्ज

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    गिरिडीह. जिले के घोरथम्बा में होली के जुलूस को लेकर दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प-आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. घोरथम्बा ओपी पुलिस ने रविवार को बताया कि साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के इस मामले में गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर घोरथम्बा ओपी में घटनास्थल पर तैनात दंडाधिकारी सुरेश बरनवाल के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है. दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस ने दोनों समुदाय के 40-40 लोगों को नामजद और 250 अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया है. साथ ही छापेमारी कर इस मामले में पुलिस ने दोनों समुदाय के 11-11 आरोपितों को जेल भेजा है.

    इस बीच रविवार को घोरथम्बा में शांति बहाल करने के लिए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की गई. जिसमें खोरिमहुआ अनुमंडल एसडीएम अनिमेष रंजन और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि काफी तेजी से तनाव पूर्ण स्थिति में सुधार हुआ है, अब लगभग स्थिति बिल्कुल सामान्य है.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के लोगों ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने की जरूत है, लेकिन कुछ लोगों ने माहौल खराब किया. बैठक में सफ़ीक़ अंसारी, गौतम सिंह, असगर अली, रामेश्वर चौधरी, राजू पांडेय, अजय रंजन, जयप्रकाश साहा, बसंत भोक्ता, नरेश विश्वरकर्मा, उदय सिंह, अशोक राय समेत कई नागरिक मौजूद थे.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    22 sent to jail case filed against 80 named accused Giridih: Situation normal in Ghorathamba
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group