Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»कभी नक्सल प्रभावित थानों में शुमार गिरिडीह का निमियाघाट थाना देश के सर्वश्रेष्ट तीन थानों में शामिल
    Crime

    कभी नक्सल प्रभावित थानों में शुमार गिरिडीह का निमियाघाट थाना देश के सर्वश्रेष्ट तीन थानों में शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में सम्मान लेने पहुंचे सब इंस्पेक्टर राणा जंग बहादुर 

    गिरिडीह. एक समय झारखंड के नक्सल प्रभावित थानों में शुमार गिरिडीह जिले का निमिया घाट थाने का देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानो में चयन किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निमियाघाट को वर्ष 2024 के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चयन किया है. शुकवार 29 नवंबर को इस थाने के तत्कालीन एसएचओ राणा जंग बहादुर ओडिशा के भुवनेश्वर में सम्मानित होंगे. इसके लिए सब इंस्पेक्टर राणा जंग बहादुर भुवनेश्वर पहुंच गये हैं.

    गृह मंत्रालय की टीम हर साल देश भर के विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों का निरीक्षण करती है. निरीक्षण के दौरान पुलिस आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार करती है, थाना परिसर की साफ-सफाई कैसी है, थाने में आने वाले आगंतुकों के बैठने की क्या व्यवस्था है. इसके अलावा गिरफ्तार होने वाले आरोपितों के लिए लॉकअप किस तरह का बनाया गया है, कार्यरत पुलिस कर्मियों के फिट रहने के लिए किस तरह की व्यवस्था की गई है, थाने में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था है या नहीं, दिव्यांगों के लिए किस तरह की व्यवस्था है, अनुसंधान करने वाले पदाधिकारियों के लिए अलग से कक्ष, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुचारू है या नहीं. इन तमाम अहर्ताओं का निरीक्षण करने के बाद टीम द्वारा थाने को अंक दिए जाते हैं, जिसके बाद सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन किया जाता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने जब निमियाघाट थाने का निरीक्षण किया तो यहां उक्त सारी व्यवस्थाएं सही पायी.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    इस बाबत डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि निमियाघाट थाना पहुंचने वाले लोगों की बातों को न सिर्फ यहां पदस्थापित पदाधिकारी बेहतर तरीके से सुनते हैं, बल्कि फरियाद पर कार्रवाई भी होती है. यहां कर्मियों के फीट रखने के लिए ओपेन जिम की व्यवस्था है. महिला डेस्क है, जिसमें हर वक्त महिला पुलिस पदाधिकारी रहती है. महिला और पुरुष बंदियों के लिए अलग-अलग हाजत एवं शौचालय है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Giridih's Nimiyaghat police station is among the top three police stations in the country once counted among the Naxal-affected police stations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group