Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Golmuri Accident : टीनप्लेट के पास बाइक-कार में टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
    Crime

    Golmuri Accident : टीनप्लेट के पास बाइक-कार में टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.गोलमुरी में टीनप्लेट के पास बाइक और कार में सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार किशोरी नितिका कुमारी (16) की मौत हो गयी. बाइक चालक शुभम मुखी (21) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने नितिका के शव को अपने कब्जे में लेकर टीएमएच के शीतगृह में रख दिया है. नितिका गोलमुरी के ओल्ड केबल टाउन के टैगोर रोड की रहने वाली है. घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे की है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. नितिका और शुभम दोनों दोस्त थे. शनिवार को वे दोनों टिनप्लेट की ओर से गोलमुरी बाजार की ओर जा रहे थे.

    दूसरी ओर से कार से दंपती गोलमुरी से टिनप्लेट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गोलमुरी चर्च के पास दोनों में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर होने के बाद बाइक पर सवार नितिका और शुभम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को टीएमएच लेकर गयी. इलाज के दौरान ही नितिका की मौत हो गयी. वहीं सिर समेत कई जगहों पर गंभीर रूप से चोट लगने के कारण शुभम को सीसीयू में भर्ती है. शुभम की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि कार में एक बुजुर्ग दंपती सवार थे. उसमें एक खुद डायलिसिस के मरीज है. वे लोग भी अस्पताल से ही डायलिसिस करा कर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार को जब्त कर लिया गया है. बाइक को भी परिजनों को फोन कर थाना लेकर आने को कहा गया है. इस मामले में अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    girl dies Golmuri Accident: Bike-car collides near Tinplate young man seriously injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group