Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: पोता-पोती व पत्नी को पूजा पंडाल घूमाने निकले, ट्रेलर की चपेट में आने से दादा की मौत, ट्रेलर छोड़ चालक हुआ फरार

Jamshedpur.एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी में बुधवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बोटा पंचायत के कुदलुम निवासी राजाराम महतो (55 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि राजाराम महतो की पत्नी छविरानी महतो,पोती ममता महतो ( 10 वर्ष) और पोता दिनेश महतो ( 7 वर्ष) घायल हो गये. हादसा के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना एमजीएम थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने राजाराम महतो को मृत घोषित कर दिया.

घटना शाम करीब 4.30 बजे की है. घायल छविरानी महतो के अनुसार वे लोग (राजाराम और छविरानी) दोनों पोता -पोती को दुर्गा पूजा पंडाल व मेला घूमाने के लिये मोपेड से डिमना की ओर निकले थे. भिलाई पहाड़ी में ट्रेलर ने धक्का मार दिया. जिससे हमलोग एनएच पर गिर गये. हादसा की जानकारी मिलने पर राजाराम महतो के घरवाले व बस्तीवासी पहुंचे. पुलिस के अनुसार ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है. चालक फरार हो गया है. उसका पता लगाया जा रहा है. राजाराम महतो के शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा.

Exit mobile version