


Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू का साकची क्षेत्र भ्रमण के दौरान काशीडीह मेन रोड में अभिनंदन किया गया. काशीडीह मेन रोड में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख रहे कमल अग्रवाल, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मारवाड़ी समाज के युवा नेता सन्नी संघी ने विधायक पूर्णिमा साहू को अंग वस्त्र भेंट कर लड्डू वितरण किया. इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इधर, जमशेदपुर पूर्वी की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को टेल्को भाजयुमो के मंडलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा से गुरुवार को उनके घर पर जाकर मुलाकात की. उनका हाल जाना. अनुराग मिश्रा छठ पर्व के खरना की शाम को विद्युत करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये थे. लंबे समय तक उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल के आइसीयू और मेडिकल वार्ड में चला था.



