Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»GST rate will increase: सिगरेट, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक पर 35%, कपड़ों पर 28% तक जीएसटी लगने की संभावना, मंत्री समूह ने की अनुशंसा, 21 दिसंबर को निर्णय लेगी परिषद
    Headlines

    GST rate will increase: सिगरेट, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक पर 35%, कपड़ों पर 28% तक जीएसटी लगने की संभावना, मंत्री समूह ने की अनुशंसा, 21 दिसंबर को निर्णय लेगी परिषद

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्री-समूह ने एयरेटेड पेय पदार्थों (कोल्ड ड्रिंक), सिगरेट एवं तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों पर कर की दर को मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ा कर 35 प्रतिशत करने की सोमवार को अनुशंसा की. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गठित मंत्री-समूह (जीओएम) ने परिधानों पर कर की दरों को भी तर्कसंगत बनाने का फैसला किया. मंत्री-समूह की बैठक में लिये गये फैसलों पर जीएसटी परिषद 21 दिसंबर को अंतिम फैसला करेगी.

    मंत्री-समूह जीएसटी परिषद को कुल मिलाकर 148 वस्तुओं पर कर दरों में बदलाव का प्रस्ताव देगा. एक अधिकारी ने कहा, इस कदम का शुद्ध राजस्व प्रभाव सकारात्मक होगा. अधिकारी ने कहा कि चार-स्तरीय कर स्लैब जारी रहेगी और जीओएम द्वारा 35 प्रतिशत की नयी दर प्रस्तावित की गयी है. मंत्री समूह ने 1,500 रुपये तक की लागत वाले रेडीमेड कपड़ों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने की बात कही है जबकि 1,500 रुपये से 10,000 रुपये के मूल्य वाले कपड़ों पर 18 प्रतिशत और 10,000 रुपये से अधिक लागत वाले कपड़ों पर 28 प्रतिशत कर लगेगा. जीएसटी दर में बदलाव पर अंतिम निर्णय जीएसटी परिषद ही लेगी.

    Sarcoma Awareness Month: दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर, समय पर पहचान से इलाज की बढ़ती उम्मीद

    मुआवजा उपकर पर गठित मंत्री समूह ने मांगा और समय

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    जीएसटी मुआवजा उपकर पर गठित जीओएम ने अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए छह महीने का और समय दिये जाने की मांग की है. मुआवजा उपकर मामले में कई कानूनी मुद्दे शामिल हैं। कानून के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जानी है, जिसमें समय लगेगा. समूह को 31 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट जीएसटी परिषद को सौंपनी थी. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में इस जीओएम का गठन किया गया था. इसमें असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    28% GST on clothes cold drinks Council will take decision on 21 December Group of Ministers recommends GST rate will increase: 35% GST on cigarettes tobacco
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sarcoma Awareness Month: दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर, समय पर पहचान से इलाज की बढ़ती उम्मीद

    July 30, 2026

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026
    Recent Post

    Sarcoma Awareness Month: दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर, समय पर पहचान से इलाज की बढ़ती उम्मीद

    July 30, 2026

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group