Site icon Lahar Chakra

GST SCAM: जिस जीएसटी घोटाले में जुगसलाई का विक्की भालोटिया हुआ था गिरफ्तार, उसका किंगपिन था शिव कुमार देवड़ा, इडी ने जब्त की 5.5 करोड़ की संपत्ति

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जिस 800 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जी बिल बनाने के मामले में जुगसलाई नया बाजार निवासी लोहा व कोयला व्यापारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को गिरफ्तार किया था, उस घोटाले में किंगपिन शिव कुमार देवड़ा था. इडी ने देवड़ा की 5.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. जब्त की गयी सभी संपत्ति कोलकाता में है.

इडी ने जीएसटी घोटाले की जांच के दौरान पाया कि देवड़ा ने गलत तरीके से लिये गये इनपुट टैक्स क्रेडिट की राशि की लॉन्ड्रिंग कर यह अचल संपत्ति खरीदी है. संपत्ति का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये से अधिक है. जांच में 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा जीएसटी सिंडिकेट को 70 करोड़ कमीशन देने की पुष्टि हुई है. उल्लेखनीय है कि इडी ने जीएसटी घोटाला मामले में आठ मई को इससे जुड़े लोगों के कुल नौ ठिकानों पर छापा मारा था. इसमें जमशेदपुर के अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया, रांची में विवेक नरसरिया और कोलकाता में शिव कुमार देवड़ा व अमित गुप्ता शामिल हैं.

Exit mobile version