Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Sail Chaibasa: गुवा सेल प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल 
    Headlines

    Sail Chaibasa: गुवा सेल प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल 

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sail Chaibasa: गुवा सेल प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है.इस क्रम में गुवा सेल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में आयोजित एक समारोह के दौरान पांच गांवों के बीपीएल कार्डधारी 50 बच्चों के बीच नि:शुल्क स्कूल बैग, पठन-पाठन सामग्री एवं स्कूल की किताबों का वितरण किया गया.

    बताया गया कि सीएसआर कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को पूर्व में ही स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर और ब्लेज़र आदि भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं. इस वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (खान) चंद्रभूषण कुमार ने किया.

    कार्यक्रम में सिविल विभाग के महाप्रबंधक संजय बनर्जी, मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, खान विभाग के महाप्रबंधक एस.पी. दास, मानव संसाधन विभाग के उपमहाप्रबंधक मिलन नंदी तथा सीएसआर विभाग के डीजीएम अनिल कुमार भी उपस्थित थे.सभी अतिथियों ने बच्चों को सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस अवसर पर सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गुवा सेल प्रबंधन अपने 18 सीएसआर गांवों में से गुवासाई, नुईया, ठाकुरा, रोवाम और जोजोगुटू सहित आसपास के क्षेत्रों के गरीब एवं असहाय बीपीएल परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.

    जिन परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई कराना कठिन है, ऐसे 50 बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सेल प्रबंधन द्वारा लगभग 95 बच्चों का गुवा डीएवी स्कूल में ट्यूशन फी माफ कराया गया है. उन्होंने बच्चों से शिक्षा को अपना लक्ष्य बनाने तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कार्यक्रम के दौरान पठन-पाठन सामग्री पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए. यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन की सामाजिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa news csr programe news Gua sail prabhandhan Jharkhand news Sail news West Singhbhum News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group