Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
Breaking News

HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों की विभागीय समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पहल तेज की है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को मुख्यालय, हाजीपुर में रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

महाप्रबंधक ने चार रेलकर्मियों और आश्रितों से की मुलाकात

इस दौरान महाप्रबंधक ने कुल चार रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों से मुलाकात की। सभी ने अपनी-अपनी विभागीय समस्याओं और कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। महाप्रबंधक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

महाप्रबंधक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाए। उनका कहना था कि कर्मचारियों से जुड़े मामलों का समय पर निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पूर्व मध्य रेल प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को अपनी विभागीय समस्याएं सीधे महाप्रबंधक के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना है।

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

प्रत्येक मंगलवार को महाप्रबंधक से मिल सकते हैं रेलकर्मी

रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व मध्य रेल में प्रत्येक मंगलवार को महाप्रबंधक से मुलाकात का दिन निर्धारित किया गया है। इसके लिए रेलकर्मी अपनी समस्या के संबंध में पहले कार्मिक विभाग में अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।

पंजीकरण के बाद निर्धारित मंगलवार को महाप्रबंधक से मुलाकात कर रेलकर्मी अपनी समस्या सीधे उनके समक्ष रख सकते हैं। इस व्यवस्था के जरिए प्रशासन का प्रयास है कि कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से किया जा सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026

Jamshedpur: डोबो पांडे ढाबा के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक के बीच टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

November 6, 2026
Recent Post

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026

Jamshedpur: डोबो पांडे ढाबा के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक के बीच टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले ZRTI सिनी में 302 रेलकर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की दी जानकारी

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बड़ा तालसा में UCIL और रेड क्रॉस का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 47 मरीजों की हुई जांच

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group