Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»HAJIPUR NEWS: दानापुर–पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, 2 से 6 अगस्त तक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
Breaking News

HAJIPUR NEWS: दानापुर–पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, 2 से 6 अगस्त तक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

News DeskBy News DeskAugust 1, 2026Updated:August 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

हाजीपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) ने दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के बीच 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार ये विशेष ट्रेनें पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मानसी और सहरसा मार्ग से होकर चलेंगी, जिससे बिहार के कई जिलों के परीक्षार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं और समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

ट्रेन संख्या 03201/03202: पूर्णिया कोर्ट–दानापुर परीक्षा स्पेशल

ट्रेन संख्या 03201 पूर्णिया कोर्ट–दानापुर परीक्षा स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त और 4 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से शाम 4:00 बजे प्रस्थान करेगी और सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और पाटलिपुत्र होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03202 दानापुर–पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 3 अगस्त और 5 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे दानापुर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 14 शयनयान (Sleeper), 4 सामान्य (General) और 2 SLRD कोच, कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले ZRTI सिनी में 302 रेलकर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की दी जानकारी

ट्रेन संख्या 03207/03208: दूसरी परीक्षा स्पेशल सेवा

रेलवे द्वारा दूसरी जोड़ी 03207/03208 पूर्णिया कोर्ट–दानापुर परीक्षा स्पेशल का भी संचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 03207 3 अगस्त और 5 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से रवाना होगी और वही मार्ग अपनाते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03208 4 अगस्त और 6 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर सुबह 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 5 शयनयान, 7 सामान्य और 2 SLRD कोच, कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

JAMSHEDPUR NEWS: बड़ा तालसा में UCIL और रेड क्रॉस का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 47 मरीजों की हुई जांच

किन स्टेशनों को मिलेगा लाभ

दोनों परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और पाटलिपुत्र स्टेशनों पर होगा। इससे उत्तर बिहार, मिथिलांचल, सीमांचल और आसपास के क्षेत्रों के हजारों परीक्षार्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

रेलवे ने अभ्यर्थियों से की अपील

पूर्व मध्य रेल ने कहा है कि परीक्षा अवधि के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन तिथियों की पुष्टि कर लें तथा रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष सेवाओं का लाभ उठाएं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले ZRTI सिनी में 302 रेलकर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की दी जानकारी

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बड़ा तालसा में UCIL और रेड क्रॉस का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 47 मरीजों की हुई जांच

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले

November 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले ZRTI सिनी में 302 रेलकर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की दी जानकारी

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बड़ा तालसा में UCIL और रेड क्रॉस का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 47 मरीजों की हुई जांच

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में HIV-AIDS जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाव और उपचार की दी गई जानकारी

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर JNAC अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिया समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group