Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में भारत को पैरालंपिक में दिलाया स्वर्ण पदक
    Headlines

    हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में भारत को पैरालंपिक में दिलाया स्वर्ण पदक

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पेरिस. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है. पेरिस पैरालंपिक में बुधवार को तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ अब पेरिस पैरालंपिक में भारत के 22 पदक हो गए हैं. इनमें चार स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य हैं. अब भारत पैरालंपिक की पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है.

    हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. यह तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक है. पैरालंपिक में ये हरविंदर सिंह का दूसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने 2020 पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत का आर्चरी में ये पहला मेडल भी है. अब तक पैरालंपिक में भारत ने आर्चरी के अलावा शूटिंग, एथलेटिक्स और बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    हरविंदर सिंह का गोल्ड मेडल मैच में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें पहले सेट को उन्होंने 28-24 के स्कोर से अपने नाम करने के साथ 2 अहम प्वाइंट हासिल किए. इसके बाद दूसरे सेट में हरविंदर ने फिर से 28 का स्कोर किया, जबकि पौलैंड के पैरा एथलीट 27 का स्कोर ही कर सके. एक अंक के अंतर से यह सेट भी हरविंदर के नाम रहा. फिर तीसरे सेट में हरविंदर ने 29-25 के अंतर से जीत हासिल करने के साथ 2 प्वाइंट बटोरे और 6-0 से मात देते हुए गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इससे पहले हरविंदर ने सेमीफाइनल मैच में ईरान के पैरा एथलीट के खिलाफ 1-3 से पिछड़ने के बाद शानदार तरीके से वापसी करने के साथ 7-3 से जीत हासिल की और गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    archery at Paralympics Harvinder Singh India gold medal in archery
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group