Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा बड़ी जीत की ओर, 40 सीट पर दर्ज की जीत, आठ पर आगे; कांग्रेस 31 पर जीती, छह पर आगे
    Headlines

    Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा बड़ी जीत की ओर, 40 सीट पर दर्ज की जीत, आठ पर आगे; कांग्रेस 31 पर जीती, छह पर आगे

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandigarh. हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों पर मतगणना जारी है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 सीट जीत ली हैं जबकि कांग्रेस 31 सीट अपने नाम कर चुकी है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक राज्य में तीन निर्दलीयों को भी जीत मिली है. निर्वाचन आयोग द्वारा शाम 5:45 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 40 सीटों पर जीत के साथ ही आठ सीट पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 31 सीट जीत कर छह पर बढ़त बनाए हुए हैं. इंडियन नेशनल लोकदल एक सीट जीत चुका है जबकि एक पर बढ़त बनाए हुए है. अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पहलवान विनेश फोगट, आदित्य सुरजेवाला और मम्मन खान तथा निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल शामिल हैं.
    हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वालों में निवर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो के अभय सिंह चौटाला, हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा और भाजपा नेता ओपी धनखड़ शामिल हैं. मौजूदा मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सैनी ने लाडवा से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से शिकस्त दी.
    फोगाट ने मंगलवार को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव जीत लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश कुमार को 6,015 मतों के अंतर से हराया. भूपेंद्र सिंह हुड्डा (77) ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर भाजपा की मंजू हुड्डा को 71,465 वोट के अंतर से शिकस्त दी है. ऐलनाबाद सीट से निवर्तमान विधायक चौटाला को कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने 15,000 मतों के अंतर से हराया. बादली से भाजपा के ओपी धनखड़ को कांग्रेस के कुलदीप वत्स ने 16820 मतों से मात दी.

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Haryana Election Result: BJP is heading towards a big victory in Haryana leads in eight; Congress wins 31 leads in six wins 40 seats
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    August 5, 2026

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    August 5, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel UISL ने सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने से हटाया अतिक्रमण, लंबे समय से चल रही थी दुकान

    August 5, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    August 5, 2026

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    August 5, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel UISL ने सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने से हटाया अतिक्रमण, लंबे समय से चल रही थी दुकान

    August 5, 2026

    Saraikela: सरायकेला के सीनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, चचेरा भाई ने 6 साल की बहने से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Jamshedpur: साकची का जुबली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, झामुमो नेताओं ने लगाया शिलापट्ट

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group