Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Haryana Elections Impact: चुनाव रणनीति की समीक्षा करे कांग्रेस, हरियाणा में हार के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों ने दी सलाह
    Headlines

    Haryana Elections Impact: चुनाव रणनीति की समीक्षा करे कांग्रेस, हरियाणा में हार के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों ने दी सलाह

    News DeskBy News DeskOctober 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सहयोगी दलों से महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में अगले दौर के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए कुछ सलाह मिली. आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणामों का ‘सबसे बड़ा सबक’ यह है कि चुनाव में कभी भी ‘‘अति आत्मविश्वासी’’ नहीं होना चाहिए. केजरीवाल ने ‘आप’ के पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है. हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण आप कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी.

    शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों का महाराष्ट्र में कोई असर नहीं पड़ेगा, जहां अगले महीने चुनाव होने की संभावना है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति पर फिर से विचार करे, क्योंकि हरियाणा में भाजपा के खिलाफ सीधी लड़ाई में कांग्रेस उम्मीदों से कमतर प्रदर्शन कर सकी.

    भाकपा महासचिव डी. राजा ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा के चुनाव परिणामों पर गंभीरता से आत्मचिंतन करे और महाराष्ट्र तथा झारखंड में आगामी चुनावों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सभी सहयोगियों को साथ लेकर चले.

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    कांग्रेस महाराष्ट्र में सीट बंटवारे के लिए शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) के साथ बातचीत कर रही है. इस बीच, कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र में अपने सहयोगियों को गठबंधन धर्म की याद दिलाई और कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी.

    रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं याद दिलाना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस पहले स्थान पर थी. गठबंधन का एक धर्म होता है, जो आपस की बात होती है वो एक दूसरे से बोलते हैं मीडिया के माध्यम से नहीं बोलते. उन्होने यह भी कहा, ‘महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करना हमारा कर्तव्य बनता है और हम अपने साथी दलों के बारे में कुछ नहीं कहेंगे.

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'India' alliance partners advised after defeat in Haryana Haryana Elections Impact: Congress should review election strategy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    June 30, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: चांडिल जलाशय और फिश फीड मिल का मत्स्य निदेशक ने किया निरीक्षण, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विस्थापितों के जनहित के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : राम सिंह मुंडा, लोकतांत्रिक संवाद पर दिया जोर

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group