Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»हाथरस: पुलिस की नौकरी छोड़ी, फिर बन गये ‘भोले बाबा’, पढ़ें कौन है सूरजपाल? जिनके कार्यक्रम में मची भगदड़
Breaking News

हाथरस: पुलिस की नौकरी छोड़ी, फिर बन गये ‘भोले बाबा’, पढ़ें कौन है सूरजपाल? जिनके कार्यक्रम में मची भगदड़

News DeskBy News DeskJuly 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • भोले बाबा की खासियत यह है कि वह भगवा वस्त्र नहीं पहनते हैं, बल्कि सफेद सूट और टाई पहनना पसंद करते हैं, उनका दूसरा पसंदीदा परिधान कुर्ता-पायजामा है.

लखनऊ . बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ ने करीब दो दशक से अधिक समय पहले पुलिस की नौकरी छोड़कर आध्यात्म की ओर रुख किया था और अपने अनुयायियों की एक बड़ी तादाद खड़ी कर दी. हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित ‘भोले बाबा’ के एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत और कई अन्य के घायल हो जाने के बाद उनके बारे में लोगों की जिज्ञासा बढ़ गयी.
पुलिस के एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के बहादुर नगर के मूल निवासी करीब 70 वर्षीय ‘भोले बाबा’ का असली नाम सूरजपाल है. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति (एससी) के सूरजपाल ने करीब दो दशक पहले पुलिस की नौकरी छोड़कर आध्यात्म की ओर रुख किया और ‘भोले बाबा’ बनने के बाद उनके भक्तों की संख्या बढ़ने लगी. उनके सत्संग में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं.
पटियाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विजय कुमार राना ने इस बात की पुष्टि की कि ‘भोले बाबा’ बहादुर नगर के रहने वाले हैं और करीब दो दशक पहले पुलिस की नौकरी छोडकर सत्संग करने लगे.
सामान्य जानकारी के आधार पर सीओ ने बताया कि सूरजपाल के तीन भाइयों में एक की मौत हो चुकी है और ‘भोले बाबा’ के रूप में ख्याति पाने वाले बाबा ने यहां बहादुर नगर की अपनी संपत्ति को एक ट्रस्ट बनाकर एक केयर टेकर नियुक्त किया है. बाबा की कोई संतान नहीं है और पत्नी को अपने साथ ही लेकर सत्संग में जाते हैं.
हाथरस के एक जानकार ने बताया, ‘बाबा प्रवचन देते हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपने ‘वालंटियर’ रखते हैं, जो उनके सत्संग की व्यवस्था संभालते हैं.
उन्होंने बताया कि प्रवचन करने वाले ‘भोले बाबा’ ने डेढ़ दशक से अधिक समय पहले पुलिस की नौकरी छोड़कर सत्संग शुरू किया था और ‘साकार विश्व हरि भोले बाबा’ बन गये.
बाबा के बहादुर नगर के आश्रम स्थापित होने के बाद गरीब और वंचित तबके के बीच में उनकी प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी और लाखों की संख्या में उनके अनुयायियों बन गए.
नारायण हरि की एक खासियत यह है कि वह भगवा वस्त्र नहीं पहनते हैं, बल्कि सफेद सूट और टाई पहनना पसंद करते हैं. उनका दूसरा पसंदीदा परिधान कुर्ता-पायजामा है. अपने प्रवचनों के दौरान वह कहते हैं कि उन्हें जो दान दिया जाता है, उसमें से वे कुछ भी नहीं रखते और उसे अपने भक्तों पर खर्च कर देते हैं.

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

November 17, 2026

Share Market: विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी, SenSex शुरुआती कारोबार में 108.83 अंक चढ़ा

November 17, 2026

IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में कर्मचारी संगठनों की 3 दिसंबर को हड़ताल

November 17, 2026
Recent Post

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

November 17, 2026

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

November 17, 2026

‘शिक्षा मंत्री’ के आवास में चोरी’, चोरों ने सेंध लगाकर 600 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और सात लाख रुपये नकदी पर हाथ किया साफ

November 17, 2026

Jharkhand: Congress विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप पर राष्ट्रीय महिला आयोग और जनजातीय आयोग ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट

November 17, 2026

Share Market: विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी, SenSex शुरुआती कारोबार में 108.83 अंक चढ़ा

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group