Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»कांग्रेस नेताओं ने पदाधिकारियों के खिलाफ पितृपक्ष में किया हवन, 13वीं को सामूहिक भोज का आयोजन
    Headlines

    कांग्रेस नेताओं ने पदाधिकारियों के खिलाफ पितृपक्ष में किया हवन, 13वीं को सामूहिक भोज का आयोजन

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    धनबाद. कल तक राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले भाजपा विधायक का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसी आज अचानक अपनी ही पार्टी के अधिकारियों के खिलाफ गांधी जी की प्रतिमा के समीप हवन कर उनकी भ्रष्ट हो चुकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगें. इतना ही नहीं, इन्हें बारह दिनों के भीतर पदमुक्त नही किए जाने पर 13वें दिन इन कांग्रेस पदाधिकारियों की तेरहवीं कर सामूहिक भोज का आयोजन करने की भी घोषणा कर दी.

    इन दिनों धनबाद कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के नेता ही अपने पदाधिकारी के खिलाफ न सिर्फ खुलकर विरोध कर रहे है, बल्कि उनकी तस्वीर पर फूलमाला चढ़ा पितृपक्ष के दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन और श्राद्धकर्म भी कर रहे है. दरअसल धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह तथा कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा की कार्यशैली से नाराज पार्टी के ही पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने विरोध जताते हुए गांधी सेवा सदन में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दोनों कांग्रेस जिला अध्यक्षों के तस्वीर पर फूलमाला चढ़ा पूरे विधी विधान से इनके भ्रष्ट आत्मा से कांग्रेस को मुक्त करने को लेकर हवन किया.

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    इस दौरान उन्होंने बताया कि इन दोनों अध्यक्षों के द्वारा धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही हैं. उन्होंने बताया कि इनके नकारेपन के ही कारण विगत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को धनबाद लोकसभा चुनाव में करीब साढ़े तीन लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि हाल में ही मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो के जिला में हुए पहले कार्यक्रम को विफल बनाने के लिए इन्होंने जानबूझकर ऐसे जगह का चयन किया जहां सौ से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित न हो सके. साथ ही इस कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण दिया गया जिनका इतिहास कोयला चोरी, लोहा चोरी और पॉकेट मारी का रहा है. उन्होंने बताया कि आज जब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के आवेदन मांग गया तो इन दोनों ने संगठन के लिए काम करने के बजाए प्रत्याशी बनने के लिए अपना ही नाम आगे बढ़ा दिया.

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    पूर्व यूथ जिला अध्यक्ष ने हवन के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 12 दिनों के भीतर कांग्रेस आलाकमान के द्वारा धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी को पदमुक्त नही किया गया, तो 13वें दिन ऐसे भ्रष्ट प्रेत आत्माओं का तेरहवी कर उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress leaders performed havan during Pitru Paksha against the officials Havan organized against Congress officials organized a mass feast on the 13th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    April 16, 2026

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    April 16, 2026

    Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष

    April 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    April 16, 2026

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    April 16, 2026

    Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष

    April 16, 2026

    Share Bazar : अमेरिका-ईरान युद्धविराम की उम्मीदों के बीच लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, Sensex 619 अंक चढ़ा

    April 16, 2026

    Jharkhand Highcourt : लड़की के लापता होने के मामले में DGP और बोकारो SP को तलब किया

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group