Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार का हुआ सामाजिक बहिष्कार, पदमुक्त करने की मांग
Headlines

हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार का हुआ सामाजिक बहिष्कार, पदमुक्त करने की मांग

News DeskBy News DeskDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चतरा. हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है. यह फैसला रविवार को उनके पैतृक गांव चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के बेलगडा के ग्रामीणों ने सुनाया है. अपनी दिवंगत पत्नी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर यहां के ग्रामीण एसडीओ अशोक कुमार के प्रति खासे नाराज हैं.

सामाजिक बहिष्कार के साथ उनके गांव में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाई गई है. ग्रामीणों ने कहा है कि एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मार देने का आरोप लगा है. रविवार को उनकी दिवंगत पत्नी का अंतिम संस्कार मोक्षदायिनी फल्गु नदी के उद्गम स्थली बेलगडा शमशान घाट पर किया गया.

अपनी पत्नी की अंतिम यात्रा और अंतिम अग्निसंस्कार में एसडीओ शामिल नहीं हुए. दिवगंत पत्नी अनीता देवी को पुत्र अलौकिक किस्लय ने मुखाग्नि दी. दिवंगत पत्नी के अंतिम विदाई में एसडीओ अशोक कुमार के शामिल नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया. अंतिम यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धांजलि देने के लिए सिमरिया बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय और थाना प्रभारी मानव मयंक भी शामिल हुए.

उपस्थित लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान कराने के लिए दाे मिनट का मौन रखा.

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व अनीता हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में बुरी तरह से झुलस गई थी. उसका इलाज हजारीबाग, बोकारो, रांची में कराया जा रहा था. लगभग 65 प्रतिशत से अधिक झुलसने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका. मामले को लेकर अनीता के मायके वालों ने एसडीओ अशोक कुमार पर पत्नी अनीता के ऊपर तारपीन का तेल छिड़क कर जला देने का आरोप लगाया गया है. इस बाबत हजारीबाग लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है.

सदर एसडीओ को किया जाये पदमुक्त : सांसद

हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की जलने से हुई मौत की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इस जघन्य घटना पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह है कि सदर एसडीओ को अपने दायित्व से पद मुक्त किया जाए ताकि बिना किसी दबाव के जांच किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिले.

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

उन्होंने यह भी कहा की इस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी और जिला प्रशासन से विस्तृत चर्चा हुई है और दोषियों पर कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह उनसे किया है. सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि इस घटना से समस्त हजारीबाग शर्मसार है और इसमें न्याय जरूर होगा .

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026

Saraikela: कार की चपेट में आने से नीमडीह के तीन बाइक सवार युवकों की मौत, हादसे के बाद कार सवार फरार

October 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: MTMH कर्मचारियों को 19% वार्षिक बोनस, 9 अक्टूबर को होगा भुगतान; अधिकतम ₹1,00,306

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group