Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Hazaribag: गंभीर रूप से आग से झुलसी SDO की पत्नी की मौत, एसडीओ पर मामला दर्ज, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
Crime

Hazaribag: गंभीर रूप से आग से झुलसी SDO की पत्नी की मौत, एसडीओ पर मामला दर्ज, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

News DeskBy News DeskDecember 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribag. हजारीबाग सदर के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी द्वारा कथित तौर पर खुद को आग के हवाले करने के बाद हुई मौत के मामले में कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अनीता देवी ने बृहस्पतिवार को हजारीबाग के लोहसिंघना स्थित अपने सरकारी आवास पर कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी.

उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल की ‘बर्न यूनिट’ में ले जाया गया जहां से उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अनीता देवी के भाई राजकुमार गुप्ता के बयान के आधार पर एसडीओ, उनके पिता दुर्योधन साहू, छोटे भाई शिवनंदन और उनकी भाभी रिंकू देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अपने बयान में गुप्ता ने दावा किया कि जब से कुमार को पदोन्नति मिली, उनका पत्नी के साथ व्यवहार काफी बदल गया था. उन्होंने दावा किया कि कुमार और उनकी पत्नी के बीच मतभेद तब और बढ़ गए जब उनकी पत्नी को पता चला कि उनका विवाहेतर संबंध है. एसपी ने बताया कि उपमंडल पुलिस अधिकारी (मुख्यालय) अमित कुमार आनंद को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई उनके बयान दर्ज होने के बाद ही की जाएगी. इस बीच एसडीओ ने दावा किया कि पत्नी की मौत में उनका कोई हाथ नहीं है. कुमार ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी ने खुद को आग लगा ली है तो उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की और खुद भी झुलस गए.

कुमार ने बताया कि उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुमार की शादी 2011 में अनीता देवी से हुई थी और उनका नौ साल का बेटा और चार साल की बेटी है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष जांच की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और अगर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ आरोप सही साबित हुए तो उन्हें सजा मिलेगी.

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

इस बीच, महिला के परिजनों ने एसडीओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए शव के साथ थाने का घेराव किया. पुलिस ने बताया कि एसडीओ के सरकारी आवास के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group