Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hazaribag: हज़ारीबाग के इचाक में हालात हो रहे हैं सामान्य, धार्मिक झंडे लगाने को लेकर भड़की हिंसा में कई हुए थे घायल, BJP ने विधानसभा में किया हंगामा, जांच की मांग
    Breaking News

    Hazaribag: हज़ारीबाग के इचाक में हालात हो रहे हैं सामान्य, धार्मिक झंडे लगाने को लेकर भड़की हिंसा में कई हुए थे घायल, BJP ने विधानसभा में किया हंगामा, जांच की मांग

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2025Updated:February 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हजारीबाग जिले के इचाक इलाके में बृहस्पतिवार को स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है. एक अधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे. अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इचाक क्षेत्र में दुकानें और बाजार खुले हैं और स्थिति सामान्य है.इचाक थाने के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार की झड़प के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अनुविभागीय अधिकारी (हजारीबाग सदर) आर.के. गुप्ता ने बताया कि इचाक क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है.

    उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में आज दिन में शांति समुदाय की बैठक आयोजित की जाएगी. इस बीच, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इचाक थाना क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.बुधवार को इचाक इलाके में महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे.

    भाजपा ने यह कहा
    भाजपा ने महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के इचाक में हुई हिंसा का मुद्दा बृहस्पतिवार को विधानसभा में उठाया और इन झड़पों के संबंध में निष्पक्ष एवं गहन जांच कराए जाने की मांग की. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हजारीबाग झड़प को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की. उन्होंने सरकार से वहां शांति बहाल करने की अपील की.
    विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने विधायकों को आश्वासन दिया कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा.

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    उन्होंने विधायकों से प्रश्नकाल में बाधा नहीं पहुंचाने का आग्रह किया. बरकट्ठा से भाजपा विधायक अमित यादव ने कहा कि बुधवार की घटना में कई मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी गई. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को हस्तक्षेप कर वहां शांति बहाल करनी चाहिए। इसके अलावा, मंत्री इरफान अंसारी को भाजपा कार्यकर्ताओं पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए. बाद में भाजपा सदस्य अपनी सीट पर बैठ गए और प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही चलने दी. इससे पहले, हजारीबाग से भाजपा के विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा की एक समिति द्वारा हजारीबाग झड़प की जांच कराए जाने की मांग की.

     

    GST संग्रह अगस्त में 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये, UPI लेनदेन 29.8 लाख करोड़ रुपये के करीब

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP created ruckus in the assembly demanded investigation. Hazaribag: Situation is becoming normal in Ichak of Hazaribagh many people were injured in the violence that broke out due to installation of religious flags
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026

    GST संग्रह अगस्त में 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये, UPI लेनदेन 29.8 लाख करोड़ रुपये के करीब

    September 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में धड़ाम, सेंसेक्स 788.52 अंक टूटा, निफ्टी भी 269 अंक लुढ़का

    September 2, 2026
    Recent Post

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026

    GST संग्रह अगस्त में 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये, UPI लेनदेन 29.8 लाख करोड़ रुपये के करीब

    September 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में धड़ाम, सेंसेक्स 788.52 अंक टूटा, निफ्टी भी 269 अंक लुढ़का

    September 2, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group