Site icon Lahar Chakra

Hazaribagh : 6 स्कूली छात्र डैम में डूबे, एक की जान बची, चार शव बरामद

Hazaribagh. हजारीबाग के इचाक प्रखंड के लोटवा डैम में एक स्कूल के 6 छात्र डैम में डूब गए. इनमें से चार बच्चों के शव बरामद कर लिये गये हैं. मृतकों में सुमित कुमार, शिवसागर, इसान सिह और मयंक शामिल हैं. वहीं, एक छात्र सोनू कुमार को बचा लिया गया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी प्लस टू के छात्र हैं, जो हजारीबाग के माउंट एग्माउंट स्कूल में पढ़ते थे. सभी अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं जाकर हजारीबाग से लगभग 30 किलोमीटर दूर नहाने के लिए लोटवा डैम पहुंच गए. नहाने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए. इनमें से चार छात्रों को शव बरामद कर लिये गये हैं. वहीं एक छात्र की तलाश गोताखोर कर रहे हैं.

Exit mobile version