Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Hazaribagh Gangrape: हजारीबाग की युवती के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार, प्रतिमा विसर्जन दिखाने की बात कह कर युवती को अपने साथ ले गया था नाबालिग
    Crime

    Hazaribagh Gangrape: हजारीबाग की युवती के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार, प्रतिमा विसर्जन दिखाने की बात कह कर युवती को अपने साथ ले गया था नाबालिग

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की मड़मो पंचायत के एक गांव की 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. युवती गांव के ही एक स्कूल की छात्रा है. घटना चार फरवरी की रात की है. युवती के बयान पर विष्णुगढ़ थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें पवन यादव, सोनू कुमार, विक्की कुमार, रेहन कुमार और एक नाबालिग का नाम शामिल है. पुलिस ने शुक्रवार को चार बालिग आरोपियों को जेल, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है.

    दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में युवती ने बताया कि वह नाबालिग आरोपी को पहले से जानती है. चार फरवरी की रात 9:00 बजे पीड़िता घर में अकेली थी. उसी समय नाबालिग आरोपी उसके घर पहुंचा और सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन देखने के लिए साथ चलने को कहा. जान-पहचान होने की वजह से पीड़िता उसके साथ चली गयी. नाबालिग आरोपी पीड़िता को मूर्ति दिखाने के बजाय करकटो स्थित ध्वनियाटांड़ के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान में ले गया. वहां नाबालिग और चार अन्य आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता बेहोश हो गयी. पांच फरवरी की सुबह जब होश आया, तो पीड़िता अपने घर पहुंची और घर के दरवाजे के पास जाकर सो गयी. घर का दरवाजा खुलने पर सारी बात अपनी मां को बतायी. इसके बाद पीड़िता की मां विष्णुगढ़ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all arrested Hazaribagh Gangrape: Five people gang-raped a girl from Hazaribagh the minor had taken the girl with him on the pretext of showing her the idol immersion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमियों ने उत्पादों से दिखाई प्रतिभा

    August 17, 2026

    Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 

    July 31, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group