Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक के खिलाफ बयान दिलाने के मामले में पत्रकार समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, रांची प्रेस क्लब ने की निंदा
Headlines

Jharkhand: दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक के खिलाफ बयान दिलाने के मामले में पत्रकार समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, रांची प्रेस क्लब ने की निंदा

News DeskBy News DeskNovember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ अपनी नाबालिग घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने शनिवार को दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन दोनों पर लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने और विधायक के खिलाफ ‘झूठा’ बयान देने के लिए उस पर दबाव बनाने का आरोप है। कांग्रेस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का घटक दल है।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि लड़की के दादा ने शुक्रवार को जिले के पतराटांड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दो लोगों के नाम बताए, जिन पर तीन दिन पहले 15 वर्षीय लड़की का अपहरण करने और दो बार विधायक रह चुके बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा बयान देने के लिए उस पर दबाव बनाने का आरोप है।

खोटरे ने बताया,हमने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’’ दो आरोपियों में से एक यूट्यूब चैनल के लिए विषय सामग्री तैयार करता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रांची प्रेस क्लब ने एक बयान जारी कर घटना का खुलासा करने वाले पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की निंदा की। प्रेस क्लब ने मामले की निष्पक्ष समीक्षा करने और पत्रकार को निशाना नहीं बनाए जाने की मांग की। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘‘खबरें सामने आई हैं कि घटना का खुलासा करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह लोकतंत्र और स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा हमला है। आरोपी विधायक खुलेआम अपनी ताकत दिखा रहे हैं और ऐसी खबरें हैं कि पत्रकार को धमकियां मिल रही हैं।’’

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि उस पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाला व्यक्ति भी आरोपी है, क्योंकि एक छोटी बच्ची को घरेलू काम के लिए सौंपना भी अपराध है। मरांडी ने कहा, ‘‘मैं पुलिस से आग्रह करता हूं कि इन तथ्यों पर भी संज्ञान ले। पुलिस को उस पत्रकार को परेशान नहीं करना चाहिए, जिसने एक असहाय लड़की की मदद की।’’
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी और तब तक आवाज उठाती रहेगी, जब तक आदिवासी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता और पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती। पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा, लड़की मेरे पास आई थी और उसने मुझे घटना के बारे में बताया था… मैंने उससे कहा कि उसे थाने जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी। ऐसा करना जरूरी था, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था।

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का भी आरोप लगाया। सिमडेगा जिले की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया था कि बाड़ा ने पांच अगस्त को अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। उसने यह भी दावा किया कि बाद में चिकित्सकीय जांच के दौरान उसे पता चला कि उसका गर्भपात हो गया है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

लड़की ने संवाददाताओं को बताया कि विधायक के परिवार के लोग उसे मई में स्कूल में दाखिला दिलाने का वादा करके रांची लाए थे, लेकिन इसके बजाय उससे विधायक के सरकारी आवास पर घरेलू काम कराया जाने लगा। इसके बाद, पुलिस ने रांची के धुर्वा थाने में विधायक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस बीच, राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार की घटक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन ने आरोपी कांग्रेस विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज भक्त ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच होनी चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group