Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»हजारीबाग पुलिस ने जंगल में योजना बनाते सात को पकड़ा, CCL आगजनी कांड में थे शामिल
    Crime

    हजारीबाग पुलिस ने जंगल में योजना बनाते सात को पकड़ा, CCL आगजनी कांड में थे शामिल

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh  : हजारीबाग के चरही में देश की रत्न कंपनी CCL को तगड़ा नुकसान पहुंचाने वाले सात संदेही गुनहगारों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. गिरफ्तार बदमाशों के नाम इमदाद रजा, सचीन कुमार रविदास, अफसर वारिस, छोटन कुमार रविदास, साहिल रजा, गणेश यादव और सुनिल कुमार दास बताये गये. सभी की उम्र 18 से 24 साल के बीच है

    इन लोगों में इमदाद रजा, अफसर वारिस और साहिल रजा हजारीबाग के रहने वाले हैं. बाकी के चार संदेही का घर कोडरमा के तिलैया और चंदवारा में है. इन लोगों के पास से पुलिस ने छह पीस जिंदा गोली, तीन चाकू, टीपीसी का सात पीस पर्चा, एक बोलेरो, 2 पीस टीपीसी का लेटरपैड और छह मोबाइल जब्त किया है. इन लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इस बाता का खुलासा हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने मीडिया के सामने किया.

    एसी अंजनी अंजन ने बताया कि चरही थाना क्षेत्र के उत्तरी तानिप स्थित CCL क्षेत्र के व्यू प्वाइंट पर 24 अगस्त 2025 को आगजनी की गयी थी. इस घटना में 8 से 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी की तीन हाईवा और तीन पोकलेन मशीनों को पेट्रोल छिड़ककर फूंक डाला था. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा प्रभारी की लिखित शिकायत पर चरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया. टीम तफतीश में जुट गयी. इसी दरम्यान पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को इंफॉर्मेशन मिली कि चरही थाना क्षेत्र के तापिन नॉर्थ 44 नंबर जंगल में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही SIT एक्टिव हुई और बताये गये लोकेशन पर रेड मारी. पुलिस ने मौके से सात बदमाशों को धर दबोचा है.

    पूछताछ के दरम्यान इन लोगों ने बीते 24 अगस्त को CCL की गाड़ियों को फूंक डालने की बात कबूल की. इसके अलावा इसी साल के 10 फरवरी को चरही थाना क्षेत्र के चलिया टांड जंगल में तीन ट्रैक्टर जलाने की भी बात कबूल की. गिरफ्तार सभी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hazaribagh police caught seven people planning in the forest RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news they were involved in the CCL arson case अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group