Site icon Lahar Chakra

हजारीबाग एसपी ने बदल दिए 16 थाना के प्रभारी, छह इंस्पेक्टर को मिला नया दायित्व

हजारीबाग. एसपी अंजनी अंजन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. तबादला किए गए पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान देने को कहा गया है.

एसपी ने 16 थाना प्रभारी के अलावा छह इंस्पेक्टरों का भी दबादला किया है. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने स्थानांतरित अंचल, थाना, ओपी में 24 घंटे के अंदर योगदान देकर पुलिस कार्यालय में अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे.

वैसे पुलिस पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया हो एवं उनका पदस्थापन नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस केंद्र, हजारीबाग में योगदान करना सुनिश्चित करना होगा.

जो पदाधिकारी देवघर में श्रावणी मेता ड्यूटी के लिए गए हुए हैं, वे लौटने के उपरांत अपने पदस्थापन थाना और ओपी में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे .

इंस्पेक्टर का सह थाना प्रभारी, बरही आभास कुमार को साइबर थाना, इंस्पेक्टर अनिल कुमार को बड़कागांव अंचल से एसटीएफ शाखा, इंस्पेक्टर ललित कुमार को एसटीएफ शाखा से पुलिस निरीक्षक बड़कागांव अंचल,

इंंस्पेक्टर विनोद कुमार को पेलावल अंचल से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, इंस्पेक्टर शाहिद रज़ा को दारू अंचल से पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल, पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा को साइबर थाना से दारू अंचल तबादला किया गया है.

थाना प्रभारी भी बदले गए

Exit mobile version