Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने रेलवे को किया नोटिस
    National

    नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने रेलवे को किया नोटिस

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने रेलवे कंपार्टमेंट के अंदर अधिकतम यात्रियों और प्लेटफार्म टिकट बेचने की संख्या तय करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए रेलवे को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी.

    हाई कोर्ट ने रेलवे से कहा कि आप अधिकतम यात्रियों और प्लेटफार्म टिकट की बिक्री तय करने पर विचार करें. कोर्ट ने रेलवे को निर्देश दिया कि वे ऐसी भगदड़ से निपटने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराएं. सुनवाई के दौरान रेलवे की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इसे एक प्रतिकूल तरीके से नहीं लिया जाए, रेलवे नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है.

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा कि हादसे के दिन अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई थी. उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिया कि याचिका में उठाए गए सवालों पर रेलवे उच्च स्तर पर विचार करेगा. तब कोर्ट ने कहा कि याचिका केवल हालिया भगदड़ से जुड़ी हुई नहीं है, बल्कि रेलवे कंपार्टमेंट के अंदर यात्रियों की अधिकतम संख्या और प्लेटफार्म टिकट के कानूनी प्रावधानों से जुड़ी हुई है. कोर्ट ने कहा कि अगर कानूनी प्रावधानों को लागू किया गया होता तो शायद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की नौबत नहीं आती.

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    यह याचिका लॉ छात्रों के एक समूह अर्थ विधि ने दायर की है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील आदित्य त्रिवेदी और शुभि पास्टर ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने रेलवे एक्ट की धारा 57 और 147 का उल्लंघन किया है. धारा 57 में कहा गया है कि रेलवे प्रशासन को हर रेलवे कंपार्टमेंट में यात्रियों की अधिकतम संख्या तय करनी होगी. धारा 147 के तहत किसी व्यक्ति के पास यात्री टिकट नहीं होने की स्थिति में प्लेटफार्म टिकट उपलब्ध कराने का प्रावधान है. याचिका में कहा गया है कि प्रयागराज कुंभ के लिए रेलवे को इन नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    HC notices railways-stampede at New Delhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की चार घंटे चली बैठक में वार्षिक लेखा को मंजूरी, चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा रहे मौजूद

    June 13, 2026

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की

    June 13, 2026

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026
    Recent Post

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    June 13, 2026

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    June 13, 2026

    Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी सिंहभूम जिले समेत झारखंड के नौ जिलों में पहुंचा, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका, अलर्ट जारी

    June 13, 2026

    Tata Sons Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की चार घंटे चली बैठक में वार्षिक लेखा को मंजूरी, चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा रहे मौजूद

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group