Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»HCL Rakha&Chapri Mines: हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील घाटशिला में एचसीएल की राखा और चापरी तांबा खदान हासिल करने की दौड़ में, दोनों खदानों की सालाना 30 लाख टन की है उत्पादन की कुल क्षमता
    Headlines

    HCL Rakha&Chapri Mines: हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील घाटशिला में एचसीएल की राखा और चापरी तांबा खदान हासिल करने की दौड़ में, दोनों खदानों की सालाना 30 लाख टन की है उत्पादन की कुल क्षमता

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील झारखंड में दो तांबे की खदानों को हासिल करने की दौड़ में हैं. इन खानों को इसी महीने बिक्री के लिए रखा जाएगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. दोनों खदानों की कुल क्षमता सालाना 30 लाख टन की है. सूत्रों ने कहा कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील झारखंड में सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की दो तांबा खदानों के अधिग्रहण की दौड़ में हैं. दोनों खदानों की नीलामी अक्टूबर में ही होने की संभावना है. इनमें से एक ब्लॉक नया है, जबकि दूसरा पिछले 20 साल से बंद है. हिंदुस्तान कॉपर ने पहले राखा तांबा खान को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने और चापरी में भूमिगत खदान के विकास और संचालन के लिए खान डेवलपर-सह-परिचालक (एमडीओ) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. हिंदुस्तान कॉपर ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा था कि राखा खनन पट्टा 2021 में समाप्त हो गया. खनन पट्टे के विस्तार का कार्य झारखंड सरकार के साथ प्रगति पर है

    इसके अलावा खनन पट्टे के तहत शेष वन क्षेत्र पर चरण एक की वन मंजूरी देने के लिए आवेदन को परियोजना जांच समिति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है. राज्य वन विभाग के विभिन्न अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण पूरा हो चुका है. हिंदुस्तान कॉपर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम शर्मा ने हाल मे कहा था कि कंपनी खदान उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1.22 करोड़ टन सालाना करने के लिए विस्तार परियोजनाओं को लागू कर रही है. इस कदम से तांबे के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 37.8 लाख टन अयस्क का उत्पादन किया, जो वित्त वर्ष 2022-23 के 33.5 लाख से 13 प्रतिशत अधिक है.

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    both mines have a total production capacity of 30 lakh tonnes per annum HCL Rakha&Chapri Mines: Hindalco JSW Steel in race to acquire HCL's Rakha and Chapri copper mines in Ghatshila
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला

    June 2, 2026

    Vedanta Group: अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की रेड, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन, कॉरपोरेट जगत में हड़कंप, जानें मामला

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला

    June 2, 2026

    Vedanta Group: अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की रेड, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन, कॉरपोरेट जगत में हड़कंप, जानें मामला

    June 2, 2026

    Jharkhand: 12.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के ब्राउन शुगर और चूरा पोस्त जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group