Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘…मेरे कॉल और संदेशों का जवाब देना चाहिए’, भोजपुरी गायक पवन सिंह और अभिनेत्री अंजलि राघव के विवाद के बीच पत्नी ज्योति सिंह बोलीं, लगाये ये आरोप
    Breaking News

    ‘…मेरे कॉल और संदेशों का जवाब देना चाहिए’, भोजपुरी गायक पवन सिंह और अभिनेत्री अंजलि राघव के विवाद के बीच पत्नी ज्योति सिंह बोलीं, लगाये ये आरोप

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. भोजपुरी गायक पवन सिंह और अभिनेत्री अंजलि राघव के विवाद के बीच, गायक की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि वह अपने पति से ‘कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मामलों’ पर बात करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है. ज्योति ने शुक्रवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह पवन के साथ दिखाई दे रही हैं. दोनों की शादी 2018 में हुई थी। ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं जबकि उनकी पहली शादी प्रियाकुमारी सिंह से हुई थी. ज्योति ने पोस्ट में कहा, आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी मैं कई महीनों से, आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश कर रही हूं लेकिन आप ने या आपके साथ रहने वाले लोगो ने मेरे कॉल-संदेश का जवाब देना शायद उचित नही समझा.

    उन्होंने कहा, मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई. छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे, मैंने उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा लेकिन आप ने मिलने से मना कर दिया. बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ में मिलने को. पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा आप ने नहीं दिया. ज्योति ने पोस्ट में कहा,दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं. मेरे मां-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं. मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभाया है. अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की. उन्होंने कहा,अभी तक आपने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियां के बाद भी माफ करने का काम किया है लेकिन मैं अपनी परेशानी बताऊं तो किसे… जब मेरा अपना खुद का परिवार मुझे कुछ नही समझ रहा है. यह पूछे जाने पर कि उन्होंने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट क्यों किया,

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    ज्योति ने कहा कि वह लंबे समय से पवन से संपर्क करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन बात नहीं हो सकी और बातचीत करने का कोई और तरीका नहीं था. उन्होंने बताया, हम उन्हें (पवन सिंह को) काफी समय से संदेश और कॉल कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. हमारे पास उनसे बात करने का कोई और तरीका नहीं था, इसलिए हमने सोशल मीडिया का सहारा लिया। हम सोशल मीडिया के जरिए उनसे बात करना चाहते हैं. उन्हें मेरे कॉल के जवाब देने चाहिए.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    '...He should answer my calls and messages' '...मेरे कॉल और संदेशों का जवाब देना चाहिए' Bhojpuri singer Pawan Singh's wife Jyoti Singh said amidst the controversy between him and actress Anjali Raghav made these allegations? भोजपुरी गायक पवन सिंह और अभिनेत्री अंजलि राघव के विवाद के बीच पत्नी ज्योति सिंह बोलीं लगाये ये आरोप?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group