Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ट्रेन में चक्कों के पास लेटकर इटारसी से जबलपुर तक 250 किलोमीटर का किया सफर, पकड़ा गया
    Breaking News

    ट्रेन में चक्कों के पास लेटकर इटारसी से जबलपुर तक 250 किलोमीटर का किया सफर, पकड़ा गया

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024Updated:December 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 12149 की घटना, जबलपुर में कोच जांच के दौरान हुआ खुलासा, पूछताछ जारी 

    JABALPUR. जबलपुर में कोच की जांच के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 12149 के एसी-4 कोच के नीचे लगी ट्रॉली से एक युवक को निकाला गया जो इटारसी से जबलपुर तक कोच के नीचे चक्कों के समीप लेटकर सफर कर चुका था. ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर पहुंची और रेलवे कर्मी उसकी जांच कर रहे थे, तभी उनकी नजर ट्रॉली में छुपे युवक पर पड़ी. तब तक वह उसी हालत में 250 किमी का सफर कर चुका था. उसे तत्काल बाहर निकाला गया.

    जबलपुर में रेल कर्मचारियों ने युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया है. आरपीएफ युवक से पूछताछ कर रही है. युवक ने बताया कि उसके पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे, इसलिए उसने यह उपाय लगाया था. उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग यह जानने का प्रयास कर रहे है कि जान जोखिम में डालकर युवक ने यात्रा करने की यह तरकीब कैसे दिमाग में लायी ? मालूम हो कि सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी आम तौर पर अधिकतम 120 से 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    जबलपुर में कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों रोलिंग और अंडर गियर जांच कर रहे थे तभी उन्होंने युवक को रेलिंग पर लेटे देखा. इसके बाद कर्मचारियों वायरलेस के जरिए लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन को रुकवाया. तब ट्रॉली में छिपे युवक को बाहर निकाला गया. भीषण सर्दी में ट्रेन के चक्कों के पास जान जोखिम में डालकर यात्रा करने वाले युवक से आगे की पूछताछ की जा रही है. उसे हिरासत में ले लिया गया है. युवक ये यह पता लगाया जा रहा है कि उसे यह कैसे पता चला कि उक्त स्थान पर वह सुरक्षित लेट सकता है?

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि “यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. रेलवे सुरक्षा बल मामले की जांच कर रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित और वैध तरीके से यात्रा करें. इस तरह के खतरनाक प्रयास न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि रेलवे संचालन को भी बाधित कर सकते हैं.” पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक की पहचान अभी स्प्ष्ट नहीं हो सकी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    He travelled 250 kms from Itarsi to Jabalpur by lying near the wheels of the train and was caught
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

    September 19, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झारखंड सरकार की नीतियों से उद्योग और रोजगार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर, अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही राज्य सरकार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group