Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने बेटे कृष अंसारी के वायरल वीडियो पर दी सफाई, कहा – फैलाई जा रही अफवाहें निराधार
Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने बेटे कृष अंसारी के वायरल वीडियो पर दी सफाई, कहा – फैलाई जा रही अफवाहें निराधार

News DeskBy News DeskJuly 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने बेटे कृष अंसारी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में चल रही खबरों को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कृष के खिलाफ फैलाई जा रही बातें पूरी तरह से गलत, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं.

डॉ. अंसारी ने कहा कि कृष रिम्स किसी निरीक्षण या नेतागिरी के इरादे से नहीं गया था, बल्कि वह अपने शिक्षक आदित्य कुमार झा के बीमार पिता से मिलने गया था, जो रिम्स में भर्ती हैं. उसी रात कुछ आदिवासी परिवार उनके आवास पर सहायता के लिए पहुंचे थे. उनके आग्रह पर ही कृष रिम्स गया ताकि उनकी मदद कर सके.

उन्होंने यह भी बताया कि संयोग से रिम्स में भर्ती एक वरिष्ठ पत्रकार के परिजन को भी मदद की ज़रूरत थी, और कृष ने मानवीय आधार पर सहायता की. उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना को राजनीति का रंग देकर तोड़-मरोड़ कर पेश करना दुर्भाग्यपूर्ण है.
डॉ. अंसारी ने कहा कि कृष एक पढ़ा-लिखा, संवेदनशील और सेवा-भावना से भरपूर युवा है. वह झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का पोता है और अपने संस्कारों के अनुसार लोगों की मदद करता है.

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

उन्होंने सवाल उठाया, “क्या अब किसी की मदद करना भी अपराध माना जाएगा?” उन्होंने यह भी कहा कि समाज में अगर हर मददगार हाथ को राजनीतिक चश्मे से देखा जाएगा तो यह देश और समाज दोनों के लिए चिंता की बात है. अंत में, डॉ. अंसारी ने सभी लोगों से सच्चाई को समझने और किसी भी युवा की सेवा भावना का सम्मान करने की अपील की.

बता दें कि डॉ इरफान अंसारी के बड़े बेटे कृष अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कृष एक अस्पताल में लोगो से पूछताछ करते दिख रहे थे. उसी वीडियो को लेकर मंत्री इरफान ने सफाई दी है.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group