Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»तजिया जुलूस में स्वास्थ्य मंत्री ने आजमाया दांव, कहा – ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है मुहर्रम
    Breaking News

    तजिया जुलूस में स्वास्थ्य मंत्री ने आजमाया दांव, कहा – ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है मुहर्रम

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारी बारिश के बावजूद जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के छायाटांड़, फिटकोरिया, बिराजपुर, नारायणपुर, ढेकीपाड़ा और मिहिजाम समेत कई इलाकों में मुहर्रम के मौके पर आयोजित तजिया जुलूसों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा, एकता और इंसानियत का संदेश दिया.

    डॉ. अंसारी ने तजिया मिलन समारोह में मुस्लिम समाज के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से हाथ मिलाया, गले मिले और सभी से मिल-जुलकर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि जामताड़ा की पहचान केवल विकास से नहीं, बल्कि यहां के आपसी सौहार्द और भाईचारे से भी होनी चाहिए.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्बला की घटना का जिक्र किया और कहा कि हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अत्याचार और अन्याय के सामने कभी झुकने से इनकार किया. उन्होंने सच और उसूलों के लिए अपनी और अपने परिवार की कुर्बानी दी, लेकिन यज़ीद जैसे ज़ालिम को कभी खलीफा नहीं माना. यही मुहर्रम का असली पैगाम है – सच्चाई के लिए डटे रहना और अन्याय का विरोध करना.

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    मंत्री ने कहा कि आज के समय में हमें मुहर्रम से प्रेरणा लेकर हर संघर्ष का डटकर सामना करना चाहिए. उन्होंने खुद को जनता की सेवा के लिए समर्पित बताया और कहा कि वे चौबीसों घंटे लोगों की मदद के लिए तैयार हैं. डॉ. अंसारी ने सभी समुदायों से अपील की कि वे मिल-जुलकर जामताड़ा और पूरे झारखंड को एक आदर्श राज्य बनाने में योगदान दें. उन्होंने कहा कि मुहर्रम हमें सिखाता है कि असली जीत उसूलों पर टिके रहने में है, डरकर समझौता करने में नहीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Health Minister tried his luck in Muharram Tajia procession said - Muharram is a lesson to stand firmly against oppression
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    September 8, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

    September 8, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    September 8, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

    September 8, 2026

    Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, तीन की स्थिति गंभीर

    September 7, 2026

    Jamshedpur: घाटशिला और जमशेदपुर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group