Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों के लिए विभागों के बीच रेफर करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए
    Breaking News

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों के लिए विभागों के बीच रेफर करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए

    News DeskBy News DeskJune 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया में विसंगतियों और जवाबदेही की कमी का जिक्र करते हुए पहली बार अस्पतालों के लिए एक विभाग से दूसरे विभाग में रेफर करने से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं. रेफर करने से संबंधित जारी किए गए दिशा-निर्देश (अस्पतालों के भीतर) में इस बात पर जोर दिया गया है कि जब भी मरीजों को विशेष देखभाल, नैदानिक ​​मूल्यांकन या परामर्श की आवश्यकता हो, तो रेफर करने की प्रक्रिया को तुरंत शुरू किया जाना चाहिए.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सात जून को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि किसी परामर्शदाता की राय के लिए केवल परामर्शदाताओं द्वारा ही रेफर किया जाना चाहिए तथा स्नातकोत्तर रेजिडेंट चिकित्सक अपने परामर्शदाताओं से चर्चा किए बिना अपने आप रेफर नहीं कर सकते.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने दस्तावेज में कहा कि रेफर करने की प्रक्रिया किसी भी चिकित्सा संस्थान में रोगी की उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल का एक महत्वपूर्ण घटक है.

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    डॉ. गोयल ने कहा कि खराब समन्वय और संचार, अस्पष्ट प्रक्रियाएं, गैर-मानकीकृत प्रारूप और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए अपर्याप्त प्रशिक्षण जैसी समस्याएं आम हैं और ये समस्याएं रोगियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. उन्होंने कहा कि भूमिकाएं अक्सर निर्धारित नहीं होने की वजह से रोगी के इलाज में विलंब होता है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दस्तावेज़ में कहा गया है कि रेफर किए जाने का एक मजबूत और कुशल तंत्र भी रेजीडेंट के प्रशिक्षण का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए, जो आगे चलकर उनके लिए बहुत उपयोगी होगा.

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    इस दिशा-निर्देश में कहा गया कि हालांकि किसी भी अंतर-विभागीय रेफर करने की प्रक्रिया में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसे दूर करने के लिए अस्पतालों को मानकीकृत प्रोटोकॉल लागू करना होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Health Ministry issued guidelines for referral to hospitals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group