Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»भूमि विवाद समाधान दिवस पर 11 प्रखंडों में मामलों की सुनवाई, लिये गये आवेदन
    Jamshedpur

    भूमि विवाद समाधान दिवस पर 11 प्रखंडों में मामलों की सुनवाई, लिये गये आवेदन

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उपायुक्त के निर्देशानुसार 11 प्रखंडों में आयोजित हुआ भूमि विवाद समाधान दिवस

    जमशेदपुर.  पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों में भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रत्येक बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पहला भूमि विवाद समाधान दिवस के मौके पर संबंधित अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी की मौजूदगी में डुमरिया थाना, कोवाली थाना, जादूगोड़ा थाना, धालभूमगढ़ थाना, गुड़ाबांदा थाना, बहरागोड़ा थाना, श्यामसुंदरपुर थाना, बोडाम थाना, घाटशिला थाना, कमलपुर थाना और पटमदा थाना, परसुडीह थाना और एमजीएम थाना परिसर में शिविर का आोयजन किया गया. इस दौरान भूमि सीमांकन, नामांतरण, भूमि दखल, म्यूटेशन आदि से संबंधित आवेदन फरियादियों से लिए गए. आज के शिविर में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 14 का मौके पर निष्पादन किया गया.

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने भूमि विवाद समाधान दिवस को लेकर कहा कि प्राय: ऐसे मामले संज्ञान में आते हैं जिसमें भूमि से संबंधित छोटी-मोटी त्रुटियों के कारण संबंधित व्यक्ति राजस्व कार्यालय एवं अन्य सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते है. उचित फोरम पर भूमि से संबंधित समस्याओं का निदान नही होने के कारण कई बार व्यक्ति अदालत का भी रूख करते हैं, जिसमें राज्य सरकार आवश्यक पक्षकार होती है. उक्त समस्या का निदान नही होने से समाज में असंतोष भी बढ़ता है तथा कई बार विधि-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न होती है . कई अपराधिक काण्ड के उदभेदन में अन्ततः भूमि संबंधी विवाद प्रकाश में आता है . इन सभी परिस्थिति को देखते हुए प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    विदित हो कि अंचल अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत किसी थाने में (पूर्व सूचना अनुसार) संबंधित राजस्व उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक, अन्य अंचल कर्मी एवं आवश्यक राजस्व कागजातों के साथ पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्ण 03:00 बजे तक उक्त कैम्प में उपस्थित रहकर समस्या की सुनवाई करते हैं. सभी सीओ को विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन शिविर के अगले 02 कार्य दिवस में जिला राजस्व कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. संबंधित थाना प्रभारी को भी कैम्प में उपस्थित रहने एवं आपसी समवन्वय से शिविर के सफल आयोजन का निर्देश दिया गया है.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    applications taken Hearing of cases in 11 blocks on Land Dispute Resolution Day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group