Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors Union चुनाव की वैधता को लेकर एक फरवरी को होगी सुनवाई, श्रम विभाग ने शुरु की शिकायत की जांच
    Breaking News

    Tata Motors Union चुनाव की वैधता को लेकर एक फरवरी को होगी सुनवाई, श्रम विभाग ने शुरु की शिकायत की जांच

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव की वैधता को लेकर की गयी शिकायत की जांच श्रम विभाग ने शुरु कर दी है. इस संबंध में श्रम विभाग के श्रम अधीक्षक ने शिकायतकर्ता अभय कुमार सिंह को साक्ष्यों के साथ तलब किया है. श्रम अधीक्षक ने 1 फरवरी को दिन के 12 बजे अपने कार्यालय कक्ष में बैठक बुलायी है. श्रम अधीक्षक ने अभय कुमार सिंह को नोटिस भेजकर कहा है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का वर्ष 2024-27 सत्र के लिए हुए चुनाव में यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची को फार्म बी रजिस्टर में दर्ज करने पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया है.

    श्रम अधीक्षक ने कहा है कि मामले की जांच पड़ताल के लिए 1 फरवरी को बैठक बुलायी गयी है. इस जांच पड़ताल में वे विरोध के आलोक में सुसंगत कागजातों के साथ उपस्थित हों ताकि वस्तुस्थिति स्पष्ट किया जा सके.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    उल्लेखनीय है कि यूनियन की नवनिर्वाचित कमेटी को कानूनी मान्यता या वैधता तब मिलती है जब श्रम विभाग पदाधिकारियों की सूची को फार्म बी रजिस्टर में दर्ज कर लेता है. नवनिर्वाचित कमेटी के महामंत्री तथा अध्यक्ष ने इसके लिए श्रमायुक्त सह ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार को आवेदन दिया है. लेकिन चुनाव की वैधता पर सवाल उठाते हुए अभय कुमार सिंह तथा बिरसा सेना ने श्रमायुक्त से शिकायत दर्ज कराते हुए फार्म बी रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं करने का आग्रह किया है. इस मामले में श्रमायुक्त ने उपश्रमायुक्त को जांच का आदेश दिया है जिसपर श्रम अधीक्षक ने जांच शुरु कर दिया है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hearing regarding the validity of Tata Motors Union elections will be held on February 1 Labor Department has started investigating the complaint.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group