Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, 14 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
    Breaking News

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, 14 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी से सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड में भारी बारिश का कारण बन सकता है. इसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होगा. हालांकि, 25 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे झारखंड सहित आसपास के राज्यों में बारिश और तेज होगी.

    14 जिलों में रेड अलर्ट, फ्लैश फ्लड का खतरा

    पिछले 50 घंटों से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश की आशंका है. तेज हवाओं और वज्रपात का भी खतरा है. रविवार (24 अगस्त) को बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है.

    रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट का असर

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में सड़कों के कटने, निचले इलाकों में बाढ़, खनन क्षेत्रों में हादसों और बिजली-पानी जैसी सेवाओं पर व्यापक असर की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में भूस्खलन और परिवहन बाधित होने का खतरा है, जबकि यलो अलर्ट वाले जिलों में फसलों और बागवानी को हल्का नुकसान और जलजमाव की स्थिति बन सकती है.

    मौसम विभाग की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाहन न चलाने, अचानक बाढ़ आने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदियों-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है. नालियों को साफ रखने और अगले तीन दिनों तक सावधानी बरतने की अपील की गई है, क्योंकि मौसम की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    नदियों का जलस्तर बढ़ा, तापमान में उतार-चढ़ाव

    झारखंड के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. अगले पांच दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा. दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री रहेगा. गिरिडीह और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री और न्यूनतम 23-26 डिग्री रहेगा. पलामू, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री रहने का अनुमान है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Heavy rain alert in Jharkhand: Impact of cyclone in Bay of Bengal possibility of flash flood in 14 districts RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group