Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Heavy Rain Alert: आज से अगले तीन दिन कोल्हान में भारी बारिश बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
    Breaking News

    Heavy Rain Alert: आज से अगले तीन दिन कोल्हान में भारी बारिश बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कोल्हान समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में 25 जुलाई (शुक्रवार) से तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से शुक्रवार को जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है, उनमें राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर पश्चिम जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के तीन जिले मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसांवा में वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 26 जुलाई को रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 27 जुलाई को भी रांची सहित खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गड़वा जिले में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 28 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां में एक से दो बार मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे दिखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Heavy Rain Alert: There is a possibility of heavy rain in Kolhan from today to the next three days Heavy Rain Alert: आज से अगले तीन दिन कोल्हान में भारी बारिश बारिश की आशंका Meteorological Department has issued orange and yellow alert मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group