Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Politics: हेमंत सरकार को कल से ही एनआरसी के लिए कदम उठाने चाहिए, असम के सीएम हिमंता ने बंग्लादेशी घुसपैठ पर घेरा
    Headlines

    Jharkhand Politics: हेमंत सरकार को कल से ही एनआरसी के लिए कदम उठाने चाहिए, असम के सीएम हिमंता ने बंग्लादेशी घुसपैठ पर घेरा

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. रांची पहुंचने के बाद श्री सरमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हाइकोर्ट में दायर हलफनामा से सारी बातें स्पष्ट हो गयी हैं. इतने दिनों तक झारखंड सरकार और संताल परगना के उपायुक्त अलग-अलग बातें कर कोर्ट को गुमराह कर रहे थे. झारखंड सरकार को एनआरसी लागू करने के लिए हां बोलना चाहिए और झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त कराना चाहिए.
    श्री सरमा ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद एनआरसी लागू होगा. लेकिन, हेमंत सरकार को कल से ही इसे लागू करने की पहल करनी चाहिए. घुसपैठियों के कारण आदिवासियों का अस्तित्व और उनकी अस्मिता खतरे में है. अगर अगले 10 साल तक ऐसे ही चलता रहेगा, तो आदिवासियों के हाथ में कुछ नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि अगर आज विधानसभा की सीटों का डीलिमिटेशन होता है, तो संताल में आदिवासी की कितनी सीटें बचेंगी. आदिवासियों के हाथ से सब कुछ निकल जायेगा. ऐसे में डीलिमिटेशन से पहले घुसपैठियों की शिनाख्त करना और उन्हें बाहर करना सबसे बड़ा काम है. श्री सरमा ने कहा कि झारखंड के भविष्य के लिए घुसपैठियों के मुद्दा को उठाया गया है. मेरा विश्वास है कि हाइकोर्ट जरूर एनआरसी लागू करने का आदेश देगा.

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assam CM Himanta cornered on Bangladeshi infiltration Hemant government should take steps for NRC from tomorrow itself Jharkhand Politics
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group