Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:हेमंत सोरेन और डॉ.अजय कुमार होंगे झारखंड में इंडिया गठबंधन का प्रमुख चेहरा ?
    Breaking News

    Jamshedpur:हेमंत सोरेन और डॉ.अजय कुमार होंगे झारखंड में इंडिया गठबंधन का प्रमुख चेहरा ?

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड में विधानसभा की सरगर्मी तेज हो गई है. सूत्रों की माने तो नवंबर माह के अंत तक चुनाव होने की संभावना है.

    अटकलें तो यह भी लगाई जा रही है की चुनाव आयोग सिंतबर-अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव करा सकता है.

    पिछले दिनों चुनाव आयोग की टीम राज्य के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुकी है.वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरकार का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, ऐसे में समय से पहले चुनाव तभी संभव है, जब राज्य सरकार समय से पहले चुनाव कराना चाहे.

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गईं है. जहां भाजपा अपने सहयोगी पार्टी आजसू के साथ चुनाव लङने के मुड में हैं,वहीं झारखंड में इंडिया गठबंधन के घटक दल भी (जेएमएम,कांग्रेस और राजद) भी तैयारी में जुट गए है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2024 विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन और डॉ. अजय कुमार इंडिया गठबंधन के प्रमुख चेहरा होंगे.दोनो नेता झारखंड में सामुहिक रुप से इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे.

    कयास लगाया जा रहा है की हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे वहीं डॉ. अजय कुमार को उप मुख्यमंत्री के तौर पर गठबंधन द्वारा प्रोजेक्ट किया जाएगा.

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन जिस प्रकार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में डॉ. अजय कुमार अचानक से कुछ ज्यादा ही सक्रिय हुए हैं इससे इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है की उन्हें आलाकामान द्वारा जरुर इसके लिए निर्देश मिला होगा.

    यह भी सच है कि अजय कुमार के चुनाव जीतने और प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर उनका मंत्री बनना लगभग तय है और शायद उप मुख्यमंत्री भी बन जाएं.

    कांग्रेस आलाकमान को अजय कुमार के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. जिस प्रकार उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाई है, वे झारखंड में भी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के साथ ही राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

    जमशेदपुर के लोग आज भी डॉ.अजय कुमार के एसपी कार्यकाल को याद करते हुए उनकी प्रशंसा करते है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लोग भी यही चाहते है की अजय कुमार जैसा व्यक्तित्व उनका प्रतिनिधित्व करें तभी जमशेदपुर का भला हो पाएगा. उसके पीछे लोगों का तर्क है की डॉ. अजय नेता से पहले एक आइपीएस अधिकारी रहे चुके हैं इसलिए उन्हें सिस्टम की पूरी जानकारी है.

    अब देखना लाजमी होगा की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा किसे मैदान में उतारती है. यह भी सच है कि रघुवर दास के अतिरिक्त यदि किसी भी दूसरे चेहरे को बीजेपी टिकट देती है तो वैसी स्थिति में डॉ. अजय कुमार की जीत तय है.

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    वैसे चुनाव संभावनाओं का खेल है यहां कुछ भी संभव है. यह भी देखना होगा की जमशेदपुर पूर्वी की जनता किसको अपना समर्थन देती है.

    कुमार मनीष,9852225588

    इन्हें भी पढ़ें Jamshedpur:टीएमएच को लाभ पहुंचने के लिए जुस्को बना रही हैं जमशेदपुरवासियों को टीएमएच का रॉ -मैटेरियल !

    Jamshedpur:जमशेदपुर वासियों को अधिकारी एवं नेताओं के मिली भगत से लगाए जाने वाले खाऊं गली के जाम से मिलेगी मुक्ति?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    hemant soren aur dr.ajay kumar honge ind.gathbandhan ke chehra Jamshedpur Jamshedpur news Jharkhand news political news of jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में लगातार जाम से जनजीवन प्रभावित, अनिल मोदी ने ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : सूर्य मंदिर समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण ने मोहा मन

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group