Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren: सुदिव्य सोनू के अंतिम संस्कार के 12वें दिन के अनुष्ठान में शामिल हुए CM हेमंत, बोले- उनके निधन को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं

Giridih. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने पूर्व मंत्रिमंडल सहयोगी सुदिव्य कुमार के निधन को अब भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कुमार के निधन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए बड़ी क्षति बताया। सोरेन ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ गिरिडीह जिले में कुमार के आवास पर आयोजित उनके अंतिम संस्कार के 12वें दिन के अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, “यह झामुमो के लिए बहुत बड़ी क्षति है। कुमार के जाने से पैदा हुए खालीपन को भरना मुश्किल है। हृदय अब भी यह स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि वह हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि, नियति के आगे किसकी चली है।”

कुमार का छह सितंबर को हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। वह 53 साल के थे। गिरिडीह से दो बार विधायक रहे कुमार ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेल एवं युवा मामलों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाला था।

Exit mobile version