Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Hemant Soren: चक्रधरपुर में सीएम हेमंत बोले, भाजपाई हेलिकॉप्टर से झारखंड के आसमान में मंडरा रहे हैं, अपना तीर-धनुष तैयार रखें..
    Elections

    Hemant Soren: चक्रधरपुर में सीएम हेमंत बोले, भाजपाई हेलिकॉप्टर से झारखंड के आसमान में मंडरा रहे हैं, अपना तीर-धनुष तैयार रखें..

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakradharpur. चक्रधरपुर के झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कोल्हान की धरती पर हमारी सरकार ने अनेकों काम किये हैं. हमारी सरकार रांची से नहीं गांवों से चलती है. हमने एक-एक गांव में सरकारी पदाधिकारी-कर्मचारी को भेज कर गांव वालों को मान सम्मान दिया. झारखंड बनने के बाद एनडीए की सरकार ने राज्य को इतना गरीब कर दिया था कि लोग ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे.

    सीएम ने कहा कि पूरे देश के भाजपाई कौआ की तरह हेलीकॉप्टर से झारखंड के आसमान में मंडरा रहे हैं. झारखंडियों को चाहिए कि अपना तीर-धनुष तैयार रखें और आसमान के सभी कौओं को गिरा दें. उन्होंने कहा कि कोरोना में बिना समय व सूचना दिये भाजपा की केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया. इससे झारखंड के हजारों मजदूर दूसरे प्रदेशों में फंस गये, हमने उन्हें जहाज, बस और ट्रेनों से वापस लाया. इस राज्य की जनता को बचाने के लिए हमारे दो-दो मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और जगरनाथ महतो शहीद हो गये. राज्य को बचाने के लिए हमने कोरोना काल में बलिदान दिया है. कोरोना काल में महिलाओं ने आगे बढ़ कर सेवा दी. उसी वक्त हमने सोच लिया था कि महिलाओं को सम्मान देंगे और फिर मंईयां सम्मान योजना लाया.

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    अभी एक हजार दे रहा हूं, सरकार बनी तो हर साल एक लाख रुपये देंगे. पिछले बीस सालों तक झारखंड में हुकूमत करने के बाद भी भाजपा की सरकार ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया. हमने किसानों का ऋृण माफ कर दिया, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया. उन्होंने कहा कि मतदान में समय कम है, निर्णय लें और राज्य में फिर से झामुमो की सरकार बनायें. हम राज्य का विकास कर रहे हैं और करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि आदिवासी-मूलवासी के अधिकार की रक्षा करना, जल, जंगल, जमीन की हिफाजत करना झामुमो का इतिहास रहा है. हम पूरी मजबूती के साथ गांव-पंचायत और राज्य स्तर पर अधिकार पहुंचाने का काम किये हैं.

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP leaders are hovering in the skies of Jharkhand in helicopters Hemant Soren: CM Hemant said in Chakradharpur keep your arrows and bows ready..
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026
    Recent Post

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group