Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं; बोले-वर्ष 2050 तक समृद्ध और न्यायपूर्ण झारखंड बनाने के लिए काम कर रही है सरकार
    Breaking News

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं; बोले-वर्ष 2050 तक समृद्ध और न्यायपूर्ण झारखंड बनाने के लिए काम कर रही है सरकार

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार साल 2050 तक झारखंड को एक समृद्ध, न्यायपूर्ण राज्य बनाने और सतत प्रगति की राह पर ले जाने के संकल्प के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसी नीतियों और योजनाओं पर जोर दे रही है, जिनके केंद्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और स्थानीय समुदायों के अधिकार व सम्मान हों. उन्होंने कहा, नया साल हमारे वीर पूर्वजों के ‘सोना झारखंड’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड ने बीते वर्षों में संघर्ष, संकल्प और संभावनाओं की एक लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में राज्य के नागरिकों, विशेषकर आदिवासी, मूलवासी, किसान, श्रमिक, महिलाओं और युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. हमने सामाजिक न्याय, जनकल्याण और समावेशी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए. अब युवा झारखंड का लक्ष्य और अधिक स्पष्ट है – 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और सतत झारखंड का निर्माण.

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    उन्होंने कहा, ‘इस संकल्प के साथ अबुआ (हमारी) सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी-रोजगार-स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्थानीय समुदायों के अधिकार और सम्मान को केंद्र में रखकर नीतियों और कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी. झारखंड रूपी विशाल वृक्ष की जड़ों को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता रही है. विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्रतिबद्धता भी है. उन्होंने कहा, यह युवा झारखंड आने वाले 25 वर्षों के लिए एक साझा दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े और 2050 तक झारखंड, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, यही मेरा लक्ष्य है.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    नव वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं. सोरेन ने इस दौरान अपने पिता शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के योगदान को भी याद किया. शिबू सोरेन का 2025 में निधन हो गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren: CM Hemant Soren extended New Year greetings; said the government is working to create a prosperous and just Jharkhand by 2050. Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं; बोले-वर्ष 2050 तक समृद्ध और न्यायपूर्ण झारखंड बनाने के लिए काम कर रही है सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group