Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Hemant Soren: सरायकेला में भाजपा पर जमकर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले, झारखंड में डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात कर भूख से मर गए…
    Elections

    Hemant Soren: सरायकेला में भाजपा पर जमकर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले, झारखंड में डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात कर भूख से मर गए…

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikela. राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार धीरे-धीरे अपने चरम पर है. सभी दल अपने प्रत्याशी की जीत के लिए वोटरों को गोलबंद करने में जुटे हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला में गणेश महली के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर बरसे. हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी मूलवासी के अधिकार के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं. हम लोगों ने आपके लिए कार्य किया है, इसलिए आप सभी का आशीर्वाद मांगने आए हैं. आप अपनी ताकत हमें दीजिए. आपको इन शैतानों से बचाने की जिम्मेदारी मैं लेता हूं.

    बेटी की बात करने वालों ने रेप के आरोपी को चुनाव में छोड़ा

    हेमंत सोरेन ने कहा कि ये लोग मां और बेटियों की बात करते हैं. गुजरात में बिल्किस बानो का सामूहिक रेप करने वालों को इन लोगों ने चुनाव में छोड़ दिया. पंजाब के राम-रहीम जो रेप के आरोप में जेल में बंद हैं, उसे चुनाव में वोट मांगने के लिए पे रोल पर छोड़ दिया. ये वही लोग हैं. ये उन लोगों के साथ हैं, जो महिलाओं से छेड़छाड़ रेप करने की वजह से जेल में बैठे हैं. झाऱखंड में डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात कर भूख से मर गए. वहीं आपकी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी देखी, लेकिन किसी की मौत भूख से नहीं हुई.

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    माटी की बात करने वालों ने लोगों को विस्थापित किया

    हेमंत ने कहा कि माटी की बात करने वालों ने खनन और डैम निर्माण के नाम पर लोगों को विस्थापित किया. यहां कारखाना और माइनिंग इनके मित्रों का है. आज सबसे अधिक जमीन आदिवासियों की है. इस जमीन को कब्जा करने के लिए ये लोग नयी-नयी नीति बनाते हैं. हमने कानून भी दिया है. उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय होंगे. तब धुवां निकलेगा नहीं तो ताला लटकेगा.

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren: CM Hemant Soren lashed out at BJP in Saraikela people died of hunger in Jharkhand under the double engine government... said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group