Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jairam Mahto Controversy: विधायक जयराम पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Breaking News

    Jairam Mahto Controversy: विधायक जयराम पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. डुमरी विधायक और जेएलकेएम प्रमुख जयराम कुमार महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए जल्द समय देने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन के पत्र के मुताबिक, 21 अगस्त की रात जयराम महतो ने अपने मोबाइल नंबर से WhatsApp कॉल कर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित तौर पर अभद्र भाषा में बात की। थाना प्रभारी से गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है।

    पत्र में बातचीत के दौरान धमकी दिए जाने का भी उल्लेख है। कथित तौर पर कहा गया कि सरकार बदलने के बाद जिस थाने में थाना प्रभारी रहेंगे, उन्हें खोजकर नौकरी बर्बाद कर दी जाएगी। पुलिस एसोसिएशन ने इस घटना को लेकर पुलिसकर्मियों में आक्रोश की बात कही है।
    पुलिस एसोसिएशन के पत्र में कहा गया है कि यदि जयराम महतो घटना को लेकर माफी नहीं मांगते हैं, तो धनबाद शाखा ने विरोध का निर्णय लिया है।

    Jharkhand Train Accident: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आयी युवती, दोनों हाथ कटे, दोस्तों के साथ ट्रैक पर बना रही थी रील

    पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध कर सकते हैं। महासंघ के निर्देश के बाद अनिश्चितकालीन ड्यूटी बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है। एसोसिएशन ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

    Jamshedpur: बागबेड़ा की ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी के गहने बरामद

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों में आक्रोश है और स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। एसोसिएशन ने अपने प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात का समय देने की मांग की है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jairam Mahto Controversy: MLA Jairam accused of abusing and threatening with police in-charge Jairam Mahto Controversy: विधायक जयराम पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप police association warns of agitation over not apologizing पुलिस एसोसिएशन ने माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Train Accident: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आयी युवती, दोनों हाथ कटे, दोस्तों के साथ ट्रैक पर बना रही थी रील

    August 26, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा की ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी के गहने बरामद

    August 26, 2026

    Jharkhand: विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की सदस्य के साथ छेड़छाड़ को लेकर आठ नामजद समेत 38 लोगों पर एफआइआर दर्ज

    August 26, 2026
    Recent Post

    Jairam Mahto Controversy: विधायक जयराम पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    August 26, 2026

    Jharkhand Train Accident: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आयी युवती, दोनों हाथ कटे, दोस्तों के साथ ट्रैक पर बना रही थी रील

    August 26, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा की ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी के गहने बरामद

    August 26, 2026

    Jharkhand: विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की सदस्य के साथ छेड़छाड़ को लेकर आठ नामजद समेत 38 लोगों पर एफआइआर दर्ज

    August 26, 2026

    Insurance Claim: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिये निर्देश, फर्जी बीमा दावों की जांच के लिए बनाएं SIT

    August 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group