Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने भाजपा पर कही बड़ी बात, विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का लगाया आरोप, पढ़ें और क्या कहा?
Elections

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने भाजपा पर कही बड़ी बात, विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का लगाया आरोप, पढ़ें और क्या कहा?

News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा’’ और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है. सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘डबल इंजन’ वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है. सोरेन ने दावा किया, ‘भाजपा ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। गाय को हम खिलाते हैं और दूध वे ले जाते हैं. अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘हम संसाधनों – कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है. इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया. सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया है.
उन्होंने भाजपा पर ‘सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक घृणा के तय एजेंडे’’ पर काम करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है.

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026

Railway burning Train: अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, चार बोगियां खाक

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group