
Ranchi. जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि न्याय केवल सुनाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि न्याय होता हुआ भी दिखना चाहिए कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी राजनीतिक लाभ या हानि को ध्यान में रखकर काम नहीं करती है। गलत करने वालों पर पूरी मजबूती से कार्रवाई होगी।
सिस्टम हाई अलर्ट पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सीएम ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार एक लंबी प्रक्रिया है। कई बार लंबे समय से गलत गतिविधियों में शामिल लोगों का खुलासा समय के साथ होता है। सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना और परीक्षा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
