Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Hemant Soren: झारखंड ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये की सहायता दी, हिमंता को पत्र लिखकर जतायी संवेदना 
Breaking News

Hemant Soren: झारखंड ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये की सहायता दी, हिमंता को पत्र लिखकर जतायी संवेदना 

News DeskBy News DeskAugust 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 Ranchi.  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की जानकारी दी। सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि इस संकट की घड़ी में झारखंड सरकार और राज्य की जनता असम के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने झारखंड के नागरिकों और विभिन्न संस्थानों से भी अपील की कि वे असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आएं।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, आपदा की इस घड़ी में झारखंड सरकार और राज्य की जनता असम के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग की भावना से झारखंड सरकार ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में आई विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न गंभीर संकट से वह व्यथित हैं। सोरेन ने कहा, झारखंड की जनता की ओर से मैं इस आपदा में जान-माल का अपूरणीय नुकसान झेलने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

असम में बाढ़ से 14 जिले और 1.60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि छह और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। उन्होंने कहा, मैं झारखंड के सभी सक्षम नागरिकों और संस्थानों से भी अपील करता हूं कि वे यथासंभव आगे आकर असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करें। संकट की इस घड़ी में एक-दूसरे का हाथ थामना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।’

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group