Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand:हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर सीएम चंपाई बोले- ‘सत्य की जीत’ हुई; पढ़े किसने क्या कहा?
    Breaking News

    Jharkhand:हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर सीएम चंपाई बोले- ‘सत्य की जीत’ हुई; पढ़े किसने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskJune 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jharkhand:हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर सीएम चंपाई बोले- ‘सत्य की जीत’ हुई; पढ़े किसने क्या कहा?*

    भाजपा की झारखंड इकाई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ‘सभी आरोपों से मुक्त नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सिर्फ जमानत दी गई है

    रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को धन शोधन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश को ‘सत्य की जीत’ करार दिया.
    इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी.

    उच्च न्यायालय ने 13 जून को सोरेन की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. चंपई ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ है.
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत देने के अदालत के आदेश की सराहना की.

    बसंत सोरेन ने जतायी खुशी…

    हेमंत सोरेन के छोटे भाई और राज्य के मंत्री बसंत सोरेन ने कहा, हमें न्यायपालिका पर भरोसा था. न्याय की जीत हुई है। मैं उच्च न्यायालय को धन्यवाद देना चाहता हूं.

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    मंत्री हफीजुल हसन ने ‘एक्स’ पर लिखा…

    झामुमो नेता और मंत्री हफीजुल हसन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता। मैं उच्च न्यायालय के फैसले का दिल से स्वागत करता हूं. इस फैसले ने झूठ की रेत पर तानाशाही ताकतों द्वारा बनाए गए महल को भी ढहा दिया है.

    राजेश ठाकुर ने गीत गाकर दी प्रतिक्रिया…

    खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने फिल्म ‘खून भरी मांग’ के एक मशहूर गीत ‘हंसते-हंसते कट जाए रास्ते, जिंदगी यूं ही चलती रहे’ का एक अंश पोस्ट किया.

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सोशल मीडिया पर लिखा

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री, बड़े आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को जमानत देने के उच्च न्यायालय के फैसले से मैं बहुत खुश हूं. विधानसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए वाकई एक बड़ा घटनाक्रम और खुशी का पल.

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    भाजपा बोली-आरोप मुक्त नहीं हुए हैं हेमंत

    वहीं,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ‘सभी आरोपों से मुक्त नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सिर्फ जमानत दी गई है.

    प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन जिस तरह से जश्न मना रहा है, उससे लगता है कि वह सभी आरोपों से मुक्त कर दिए गए हैं. उन्हें बस जमानत दी गई है.

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    champai soren chief minister Hemant Soren Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group